फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   With the approval of the textile park, the days of Baheri spinning mill will be brighter.

Bareilly News: टेक्सटाइल पार्क को स्वीकृति से बहेड़ी कताई मिल के बहुरेंगे दिन

Tue, 05 May 2026 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
With the approval of the textile park, the days of Baheri spinning mill will be brighter.
बरेली। करीब 15 साल से बंद पड़ी बहेड़ी कताई मिल के दिन बहुरने वाले हैं। यहां संत कबीर टेक्सटाइल पार्क विकसित करने के प्रस्ताव पर को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी। मिल की 79.58 एकड़ जमीन पर पीपीपी मोड पर पार्क बनेगा। साथ ही, जर्जर सड़कों का सुदृढ़ीकरण होगा।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त हथकरघा सर्वेश शुक्ला के मुताबिक, मिल की जमीन बंधनमुक्त और विवाद रहित है। मास्टर डेवलपर्स के चयन के लिए एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट (ईओआई) शासन ने जारी किया था। निवेशकों ने रुचि दिखाई तो शासन के निर्देश पर परिसर का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेज दी थी। पार्क में सौ टेक्सटाइल यूनिट स्थापित होने से रोजगार सृजित होंगे। युवाओं का प्रवास थमेगा। पार्क का संचालन हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स अथॉरिटी से होगा।
विज्ञापन

वर्ष 1985 में स्थापित कताई मिल 10 अगस्त 2010 से बंद है। भवन व मशीनें पुरानी हो गई हैं। बहेड़ी-रुद्रपुर मार्ग पर बहेड़ी कस्बे से 10 किमी दूर सैदूपर खुर्द मार्ग पर स्थित कताई मिल की जमीन पर कोई अतिक्रमण नहीं है। मिल की 12 हेक्टेयर जमीन पर खेती हो रही है। अधिकतर कर्मचारी परिसर छोड़कर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में मिल
32 हेक्टेयर में फैला है परिसर।
30.91 करोड़ रुपये (सर्किल रेट के अनुसार) है जमीन की कीमत।
19 करोड़ रुपये भवनों की कीमत।
3.57 करोड़ रुपये मशीनों की अनुमानित कीमत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed