फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wishes sought after darshan, rituals performed in temples

Bareilly News: दर्शन कर मांगी मनौती, मंदिरों में हुए अनुष्ठान

Wed, 05 Jun 2024 04:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Wishes sought after darshan, rituals performed in temples
बरेली। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर शहर के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। दर्शन-पूजन कर भक्तों ने मनौती मांगते रहे। प्रसाद का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

बड़ा बाग स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा व मंत्र जाप का आयोजन किया गया। इसके बाद हुए भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। राजेंद्रनगर स्थित श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में मां भगवती संकीर्तन मंडल की ओर से सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी की ओर से राहगीरों के लिए शरबत बांटा गया।
विज्ञापन

साहूकारा स्थित हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर, डीडीपुरम हनुमान मंदिर, इज्जतनगर हनुमान मंदिर, काॅलेज रोड हनुमान मंदिर, प्रभात नगर के श्री राम जानकी मंदिर, कटरा चांद के श्री सीताराम मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। करगैना के बालाजी दरबार में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। शाम के समय सभी जगह आरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत, हुआ खिचड़ी भोज

बरेली। बड़े मंगल पर शहर में जगह-जगह शरबत व प्रसाद का वितरण हुआ। श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी की ओर से कालीबाड़ी स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के कार्यालय पर शरबत वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि शिविर में राजेश अग्रवाल व मनीष अग्रवाल का पूर्ण सहयोग रहा। शिविर में अधिवक्ता अजय कुमार अग्रवाल, अधिवक्ता दिनेश अग्रवाल, आनंद गोयल, पंकज अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अधिवक्ता हर्ष कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वार्ष्णेय परिवार की ओर से श्यामगंज स्थित सांईं खाटू श्याम मंदिर में खिचड़ी भोज और शरबत वितरण का आयोजन हुआ। इस मौके पर कपिल वार्ष्णेय, योगेश अग्रवाल, डॉ. संजय चौधरी, मोहित, भारती, सोनम और शैफाली आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा प्रेमनगर, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, इज्जतनगर, बदायूं रोड, गंगापुर, कालीबाड़ी, स्टेडियम रोड, पीलीभीत बाईपास के आसपास भी शिविर लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed