फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wind speed reached 70, five killed in separate accidents

Bareilly News: हवा ने पकड़ी 70 की रफ्तार, अलग-अलग हादसों में पांच की मौत

Thu, 14 May 2026 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wind speed reached 70, five killed in separate accidents
बरेली। पुरवा हवा से आंधी-बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। सुबह आधे घंटे तक 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में पांच लोगों की जान चली गई। आंवला, फरीदपुर और शहरी क्षेत्र में हल्की, तेज बारिश हुई। बारिश के बाद आसमान साफ हुआ और धूप निकली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने दो दिन तक तेज हवा चलने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

भमोरा क्षेत्र के गांव हर्रामपुर निवासी संजय सक्सेना ने बताया कि उनकी बेटी देवकी सातवीं की छात्रा थी। वह बुधवार दोपहर 12 बजे गांव के पास बगीचे में गई थी। तेज आंधी से बचने के लिए वह आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। वही पेड़ गिर गया। उसके नीचे दबने से देवकी की मौत हो गई। देवकी एक भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव नितोई की प्रधान के प्रतिनिधि रामनिवास ने बताया कि गांव की गोमती (76) गांव में ही रहने वाली विवाहित बेटी की ससुराल जा रही थीं। रास्ते में आंधी के कारण पप्पू के घर के सामने एक बल्ली दीवार पर गिरी, जिससे दीवार की ईंटें गोमती के सिर पर गिर गईं। गोमती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला क्षेत्र के बेहटा जुनु गांव में बेटी के घर रह रहीं लीपी (61) के ऊपर टिनशेड गिर गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जगतीरा गांव में घासीराम पर मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई।

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को हल्की उमस का अहसास बना रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सौ फीसदी रही। बृहस्पतिवार को हल्के, घने बादल मंडराने और तेज हवा चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed