{"_id":"6580abc7b73a887a9e05032d","slug":"wind-changed-direction-night-temperature-rose-by-two-degrees-bareilly-news-c-4-bly1005-307879-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हवा की बदली दिशा, दो डिग्री चढ़ा रात का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हवा की बदली दिशा, दो डिग्री चढ़ा रात का पारा
Tue, 19 Dec 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
बरेली। ठंड का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब हवा की बदली दिशा से रात में ठिठुरन से हल्की राहत मिलने के आसार हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज हुई। दिन में भी तेज धूप होने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक उछाल दर्ज किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को शाम से ही हवा की दिशा बदलने लगी थी। इससे पहाड़ी हवा का प्रवेश थमा और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को सुबह से ही चटक धूप रही। अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने दो दिनों तक तापमान में स्थिरता बने रहने की बात कही है। साथ ही, हवा की दिशा बदलने के बाद फिर कड़ाके की ठंड पड़ने और कोहरा घना होने का पूर्वानुमान जताया है।