फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Will the recovery of Rs two crore alone in Bareilly

अकेले बरेली में ही होगी दो करोड़ रुपये की वसूली

Sun, 17 Jan 2016 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 17 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सेटटॉप बाक्स बिक्री में भारी टैक्स चोरी मामला पकड़ में आने के बाद वाणिज्य कर विभाग ने एमएसओ डेन फतेह मार्केटिंग पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। फर्म ने सिर्फ बरेली में ही दस करोड़ रुपये का कारोबार कर टैक्स चोरी की है। इसलिए दो करोड़ रुपये टैक्स वसूला जाएगा। हैरत यह है कि टैक्स चोरी होती रही वाणिज्यकर विभाग देखता रहा...सेटटॉप बाक्स बेचने के नाम पर लूट मची रही और मनोरंजन कर विभाग सोता रहा। कार्रवाई की भी याद तब आई जब केबल कंपनी की कारगुजारी मीडिया में सुर्खियां बनीं।
विज्ञापन

मनोरंजन कर विभाग ने पहली जनवरी से मैन्यूअल सिस्टम बंद करने की चेतावनी दी थी। विभागीय मिलीभगत से एमएसओ (मल्टी सर्विस आपरेटर) डेन फतेह मार्केटिंग ने शहर में जबरन सेट टाप बाक्स मनमानी कीमत पर बेचे। एक हजार से लेकर दो हजार रुपये में बाक्स बेचा गया। बाक्स पर एमआरपी 1550 रुपये छपी है। बाक्स किल्लत के नाम पर 1990 रुपये प्रिंट कीमत की पैकिंग लायी गयी। मांगे जाने पर भी ग्राहकों को रसीद नहीं दी। जब उपायुक्त विशेष जांच शाखा आरएस कटियार और अभिषेक चतुर्वेदी ने माडल टाउन स्थित डेन फतेह मार्केटिंग कार्यालय पर छापा लगाया तो अस्सी हजार बाक्स बिक्री होने की पुष्टि हुई। हालांकि एमएसओ ने बिक्री न होने की कई दलीलें दी थीं। लेकिन जब्त हुए कागजातों से जानकारी मिली कि बाक्स अवैध तरीके से बेंचे गए हैं।
विज्ञापन

इस छापा कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हो रहे टैक्स चोरी घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। लखनऊ स्थित डेन कंपनी को नोटिस थमा दिए हैं, इसके बाद अब बरेली एमएमओ से टैक्स वसूली तैयारी हो गयी है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि डेन फतेह मार्केटिंग ने अस्सी हजार से ज्यादा सैट बेंच कर कम से कम दस करोड़ रुपये का अवैध कारोबार किया है। विभाग साढ़े 14 प्रतिशत टैक्स के अलावा जुर्माना सहित करीब दो करोड़ रुपये वसूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबल आपरेटरों पर शिकंजा
एमएसओ ने स्थानीय आपरेटरों की मदद से लाखों रुपये टैक्स चोरी किया है, इसलिए विभाग ने आपरेटरों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। इसके तहत दर्जन भर आपरेटरों के कागजात चेक किए गए। सिविल लाइंस स्थित गुप्ता केबल से टैक्स चोरी कारोबार की कागजात मिले। चेकिंग दल ने सभी कागजात सीज कर दिए हैं। इसमें बाक्स बिक्री दर्शायी गयी है। अब वाणिज्य कर विभाग पांच लाख रुपये वार्षिक टर्नओवर करने वाले आपरेटरों से टैक्स वसूली करेगा। जिले में ऐसे आपरेटरों का चिन्हीकरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed