फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Will the Muslim Eid Meeladunnbi camp

ईद मीलादुन्नबी पर लगेगा मुस्लिम रक्तदान शिविर

Thu, 24 Dec 2015 02:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 24 Dec 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Will the Muslim Eid Meeladunnbi camp
बरेली। आईएमए के  पांच कर्मचारी मिराज अहमद, ताहिर, नईम, इरफान, शारिक ईद मीलादुन्नबी के मौके पर नवाबगंज में पहला मुस्लिम रक्तदान कैंप लगाने की तैयारी में जुटे हैं। वहां बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। लोगों को एसएमएस, वाट्स एप के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि 50 से अधिक रक्तदाता रक्तदान करने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को  रईस मेडिकल  स्टोर बाईपास रोड नवाबगंज पर सुबह दस बजे से रक्तदान शुरू होगा। आईएमए रक्तदान बस यहां जाएगी। यह शाम को चार बजे तक चलेगा। इस दौरान आईएमए निदेशक डॉ. अंजू उप्पल, मेडिकल ऑफिसर डॉ. जेपी सेठी व अन्य टीम मौजूद रहेगी। आयोजन में प्रमुख भूमिका निभा रहे मिराज अहमद का कहना है कि पिछले पांच साल से रक्तदान में हर समुदाय को आता देखा लेकिन हमारे समुदाय से आने वाले कम रहते हैं। जबकि यहां थैलेसीमिया और रक्त के लिए लोगों को रोते देखा है। मैने कैंप के लिए अपने  ऐसे दोस्ताें से बात की जो मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं और कोचिंग कर रहे हैं और वे तैयार हो गए।
विज्ञापन


वर्जन--
‘हमारे पास मुस्लिम समुदाय से केवल एक ही नियमित रक्तदाता है। यह एक अच्छी पहल है। हमारी टीम ने इसकी शुरूआत की है। इसे आगे भी जारी रहना चाहिए।’
डॉ. अंजू उप्पल, निदेशक, आईएमए ब्लड बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed