{"_id":"5813a8524f1c1b900dbc1e5b","slug":"will-be-on-till-november-20-all-the-sugar-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 नवंबर तक चालू हो जाएंगी सभी चीनी मिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 नवंबर तक चालू हो जाएंगी सभी चीनी मिल
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 29 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
suger mill
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौैजूदा पेराई सत्र में गन्ना आयुक्त के सामने किसानों ने 350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ने का रेट तय करने की मांग की है। इस मांग को प्रमुख सचिव को संदर्भित कर दिया है। यह मांग बरेली मंडल सहित प्रदेश के गन्ना उत्पादकता वाले जिलों के किसानों ने राज्य परामर्शित गन्ना मूल्य निर्धारण समिति की बैठक में रखी। वहीं दूसरी ओर बरेली मंडल की चीनी मिलों को सात से लेकर 23 नवंबर तक चलाने का आफर रखा है। बहेड़ी सहित मंडल की सात चीनी मिलों पर यहां के करीब एक लाख किसानों का 1.32 अरब का बकाया है।
किसानों के गन्ने का 86 करोड़ का भुगतान न करने वाली बहेड़ी चीनी मिल के गन्ने के आठ केंद्र काट दिए जाएंगे। इन सभी मिलों को निर्देश दिए हैं कि वह 31 दिसंबर तक के पोस्टपेड चेक किसानों को गन्ना के साथ-साथ जारी कर दें। बिसौली चीनी मिल ने कहा है कि वह पावर कारपोरेशन से बिजली का भुगतान मिलने के बाद किसानों को बकाया राशि दे दे गी। इस राशि का भुगतान कराने के लिए डीएम की ओर से पावर कारपोरेशन को लिखा गया है।
गन्ने की पर्ची पर नंबरिंग की सीरिज अब गन्ना आयुक्त की ओर से जारी की जाएंगी। जिससे कि गन्ना खरीद में गड़बड़ी न हो सके। पर्ची की जानकारी किसानों को एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जाएगी।