फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild life

खेत में डेरा जमाए है बाघ, बछड़े के शव को गन्ने में ले गया खींच

Sat, 25 Jan 2020 09:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
wild life
मझगईं (लखीमपुर खीरी)। बेला गांव में बछड़े को मौत के घाट उतारने वाला बाघ अब गन्ने के खेत में डेरा जमाए है। जिस कारण वनकर्मी मौके पर लगातार गश्त कर रहे हैं। वनकर्मियों ने ग्रामीणों को भी खेत की ओर जाने से मना कर दिया है। वनकर्मियों के मुताबिक बछड़े के अधखाए शव को बाघ गन्ने के खेत में खींच ले गया है। शुक्रवार रात बाघ की गुर्राहट भी ग्रामीणों ने सुनीं। जिससे उनमें दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बेला गांव में राजा की कोठी के पास गुलजार के गन्ने के खेत में लावारिस घूमने वाले बछड़े को मौत के घाट उतारने वाले बाघ की गुर्राहट शुक्रवार रात उसी स्थान से सुनकर लोगों में दहशत फैली हुई है। गांव के काफी करीब होने के कारण लोग परेशान है। दहशत के चलते लोग खेतों की ओर नहीं जा पा रहा है। शनिवार को बछड़े के शव को दफनाने मौके पर पहुंचे वनकर्मियों को घटनास्थल पर बछड़े का शव नहीं मिला। मझगईं रेंज के फारेस्ट गार्ड शरद मिश्रा ने बताया कि बाघ बछड़े के शव को गन्ने के काफी भीतर खींच ले गया है। बताया कि बाघ की लोकेशन आसपास ही मिल रही है। गन्ना काफी घना होने के कारण अंदाजा नहीं लग पा रहा है। देर शाम तक वनकर्मी बाघ की लोकेशन पता करने के लिए बराबर गश्त करते रहे। उधर ग्रामीण बाघ की वजह से दोराहे पर खड़े हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बाघ करीब दो माह से बेला गांव के आसपास आतंक मचा रहा है। इसमें उसने कई मवेशियों को निवाला बनाया है। दबी जुबान में लोगों ने यह भी बताया कि बाघ की सूचना वन विभाग को इसलिए नहीं दी जाती है कि बाघ को पकड़ने हाथी आएंगे जिससे उनकी बची खुची फसल भी नष्ट हो जाएगी। इसी डर से कई घटनाएं छिपा दी जाती हैं। फिलहाल खेतों की ओर जाने से वन विभाग ने ग्रामीणों से मना किया है। साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

कुत्तों ने हिरन को किया घायल
संपूर्णानगर वन रेंज के जंगल से निकले एक हिरन पर सिंगाही खुर्द में कुत्तों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर कुत्तों से हिरन को बचाया। वन विभाग की टीम ने घायल हिरन को प्राथमिक उपचार के बाद माननगर के जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल से भटक कर एक हिरन गांव सिंगाही खुर्द में पहुंच गया। कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह से कुत्तों को भगाया। इस बीच घायल हिरन गांव निवासी रामाश्रय यादव के घर पहुंच गया। रामाश्रय ने वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हिरन का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे माननगर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed