फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wild life

हाथियों को भगाने के चक्कर में हाथ में ही छूट गया पटाखा

Sun, 07 Jul 2019 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
wild life
दुनका। हांका लगाने के दौरान पटाखे दाग रहा एक युवक हाथ में ही पटाखा छूट जाने से घायल हो गया। वन अधिकारियों ने उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नरखेड़ा की गौटिया के खेतों में दिन भर चहलकदमी के बाद देर शाम दोनों हाथी की और कुछ बढ़े तो एक चकरोड पर ट्रैक्टर गुजरता देखा और बिदककर पीछे दक्षिण की तरफ मुड़ गए। मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह के कहने पर पटाखे छोड़ने के लिए बुलाए गए युवक जावेद ने जैसे पटाखा दागा तो उसके हाथ में दग गया। इससे उसका दायां पंजा बुरी तरह जखमी हो गया। वनकर्मियों ने उसे फौरन अपनी गाड़ी में लादकर बरेली अस्पताल में भर्ती कराया। पीपी सिंह ने बताया कि जावेद पटाखा विक्रेता है। वन विभाग ने हांका के दौरान पटाखे दागने के लिए बुलाया था। उसके इलाज का खर्च वन विभाग उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed