{"_id":"61a137f1d7ac383c0f3a7200","slug":"wild-animal-bareilly-news-bly4674131152","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसादपुर में 10 और हरीपुर फुलहर से 13 फुट लंबा अजगर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसादपुर में 10 और हरीपुर फुलहर से 13 फुट लंबा अजगर पकड़ा
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
जंगल में अजगर को छोड़ते वनकर्मी।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पूरनपुर। प्रसादपुर रेलवे हाल्ट के समीप से वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम ने तीन साल का 10 फुट लंबा और हरीपुर फुलहर गांव के समीप से सात साल की उम्र का 13 फुट लंबा अजगर पकड़कर जंगल में छोड़ा। प्रसादपुर रेलवे हाल्ट के समीप से पकड़ा गया अजगर चौथा अजगर है। इससे पहले तीन अजगर को वन एवं वन्य जीव की टीम पकड़कर जंगल में छोड़ चुकी है।
विज्ञापन
वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर मोहम्मद अयूब हसन ने बताया कि प्रसादपुर रेलवे हाल्ट के समीप रेलवे के तालाब किनारे झाड़ी में अजगर होने की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़वाया गया। अजगर तीन साल का और 10 फुट लंबा था। इससे पहले इसी झाड़ी से तीन अजगर सांपों को पकड़कर जंगल में छुड़वाया जा चुका है। शुक्रवार को पकड़े गए अजगर को माला रेंज जंगल में छुड़वाया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गांव हरीपुर फुलहर के दक्षिण दिशा में अजगर होने की सूचना पर टीम के साथ उसे भी पकड़वाया गया। अजगर सात साल का और 13 फुट लंबा था। इस अजगर को बराही रेंज जंगल में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।