{"_id":"5ee139b08ebc3e431428a130","slug":"wife-not-given-fulfillment-of-dowry-given-three-divorces-and-made-homeless-bareilly-news-bly4087667106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर बीवी को तीन तलाक देकर बेघर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर बीवी को तीन तलाक देकर बेघर किया
विज्ञापन
teen talaq
जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। दहेज में 20 लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके पति और ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा। बाद में पति ने उसे तीन तलाक देकर दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। इस दौरान जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बच्चों के साथ प्रेमनगर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार दोपहर एक महिला बच्चों को लेकर परिचित महिला के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस से पति के मारपीट और तीन तलाक देकर घर से निकाल देने की शिकायत की। बताया कि उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। पति नशे का आदी है। जुआ और सट्टा भी खेलता है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार और 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर बुरी तरह पीटते थे। आरोप है कि बुधवार को पति, सास, जेठ, जेठानी ने उसे बुरी तरह पीटा। जेठ ने छेड़छाड़ की। पति ने तीन तलाक देकर दो छोटे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।