{"_id":"69b07255c949f59334089bd8","slug":"wife-murdered-due-to-suspicion-of-character-body-carried-on-back-and-thrown-in-crematorium-bareilly-news-c-4-bly1001-840793-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पीठ पर लादकर श्मशान में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पीठ पर लादकर श्मशान में फेंका शव
Wed, 11 Mar 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
भुता (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव रावलकलां में 30 साल की मंजू देवी की उसके पति भीमसेन ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह शव पीठ पर लादकर गांव की श्मशान भूमि परिसर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बेहद नशे में था। मंजू उसकी दूसरी पत्नी थी। वह उस पर शक करता था।
मंगलवार सुबह मंजू देवी की हत्या का मामला संज्ञान में आने पर सीओ फरीदपुर संदीप सिंह गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि भीमसेन की पहली पत्नी पश्चिमी बंगाल निवासी शीला उसको छोड़कर चली गई थी। वह बरेली में ही मजदूरी करती है। भीमसेन चार साल पहले पीलीभीत के गांव विला खजुआ निवासी गरीब परिवार की मंजू को प्रेमजाल में फंसाकर ले आया था और पत्नी की तरह रख रहा था। वह मंजू के चरित्र पर शक करता था। अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। सोमवार रात भी नशे में भीमसेन ने पत्नी को लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
पड़ोसियों ने रोज का झगड़ा मानकर नहीं दिया ध्यान
ग्रामीणों ने बताया कि रोज का झगड़ा मानकर उन लोगों ने रात में इस ओर ध्यान नहीं दिया। मंजू की चीख-पुकार बंद हो गई तो उन्हें लगा कि झगड़ा खत्म हो गया है। मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे जब भीमसेन मंजू का शव पीठ पर लादकर ले जाते दिखा तो लोग चौंके। वह शव को श्मशान भूमि में फेंककर भाग गया। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन चेक कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बुधवार को पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
आपराधिक प्रवृत्ति का है भीमसेन, कई मुकदमे दर्ज
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि भीमसेन आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध क्योलड़िया, बरखेड़ा, भुता थानों में पहले से दुष्कर्म, चोरी, लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं। दिखावे के लिए वह मजदूरी व अन्य कार्य करता था।
शाम तक नहीं उतरा नशा
पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन शाम तक भीमसेन का नशा पूरी तरह नहीं उतरा था। हालांकि, पूछताछ व अन्य स्रोत से पुलिस को जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक वह मंजू के चरित्र पर शक करता था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। कोई सहारा न होने पर मंजू उसके साथ आ गई थी, लेकिन यहां भी वह पछता रही थी। पहली पत्नी शीला ने किसी और से शादी कर ली है। शीला से भी भीमसेन के दो बच्चे हैं। दोनों भीमसेन के पिता सुरेंद्र के पास बरेली में रहते हैं।
वर्जन
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक अवैध संबंधों के शक में भीमसेन ने पत्नी की हत्या की है। हालांकि, अभी जांच जारी है। मंजू के परिवार में केवल उनकी मां रामकुमारी हैं। उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी