फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife murdered by beating her with stone, accused absconding

Bareilly News: पत्नी की पत्थर से कूंचकर हत्या, आरोपी फरार

Wed, 20 Nov 2024 04:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered by beating her with stone, accused absconding
भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव देवचरा में मामूली विवाद के बाद नशेबाज ने पत्थर से कूंचकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। स्कूल से लौटे बच्चों ने मां का लहूलुहान शव देखा तो चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर जुटे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के दामाद ने ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि देवचरा निवासी दिवारी लाल की चार बेटियां व दो बेटे हैं। तीन बेटियों की वह शादी कर चुका है। दो बेटे अनमोल (12), प्रमोद (11) व बेटी तनु (14) मंगलवार सुबह स्कूल गए थे। घर पर दिवारी लाल व उसकी पत्नी प्रेमवती (42) ही थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इससे गुस्साए दिवारी लाल ने पत्थर से कूंचकर प्रेमवती की हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतका के बड़े दामाद सिरौली थाना क्षेत्र के केसरपुर निवासी चंद्रभान ने ससुर दिवारी लाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब में उड़ाता था कमाई
तनु ने बताया कि पिता कभी-कभार मजदूरी करते थे। इससे जो कमाई होती थी, उसे शराब में उड़ा देते थे। घर चलाने के लिए मां के पास रुपये नहीं होते थे। इसी बात को लेकर अक्सर मां व पिता के बीच झगड़ा होता था। मजबूरी में उसके दोनों भाई स्कूल के बाद चाट-पकौड़ी की दुकान पर काम करते हैं। मंगलवार सुबह मां ने टिफिन देकर उसे व उसके दोनों भाइयों को स्कूल भेज दिया था। जब वे घर लौटे तो मां का लहूलुहान शव पड़ा था। तनु ने कहा कि उसे पूरा यकीन है कि पिता ने ही मां की हत्या की होगी।

--
आंवला सीओ को मौके पर भेजकर जांच कराई है। दंपती में अक्सर विवाद होने की सूचना मिली। हालांकि, मंगलवार को किस बात पर विवाद हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के वक्त दंपती ही घर में थे तो पत्नी की पत्थर से हत्या के बाद पति फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी से ही वजह साफ होगी। - मानुष पारीक, प्रभारी एसएसपी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed