फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wife killer enter in police station

पत्नी की हत्या कर थाने पंहुचा पति

Sat, 27 Nov 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
wife killer enter in police station
आंवला में पत्नी का हत्या करने का आरोपी संदीप। - फोटो : AONLA
आंवला। खाना न बनाने पर हुए विवाद के चलते भमोरा के गांव सरदारनगर में रहने वाले संदीप शर्मा ने अपनी पत्नी 24 वर्षीय प्रेमवती उर्फ नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर तमंचा लेकर खुद ही थाने पहुंच गया। कहा कि पत्नी अलग रहने का दबाव बनाकर क्लेश करती थी। वहीं, नेहा के पिता राजेश पाठक ने दहेज में कार न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सरदारनगर निवासी संदीप और प्रदीप दो भाई हैं। घर छोटा है, जिसमें दोनों भाइयों के अलग-अलग कमरे हैं। प्रदीप बरेली में एक सर्राफ के यहां नौकरी करता है। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे जब वह घर पहुंचा तो खाना नहीं बना था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। बताया जाता है कि पूरी रात में उनमें विवाद होता रहा और खाना भी नहीं बना। दोनों भूखे ही सो गए और शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दोनों में फिर झगड़ा होने लगा। इसके बाद संदीप ने तमंचे से नेहा के गले में गोली मार दी, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिर वह तमंचा लेकर थाने पहुंच गया और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसे हिरासत में लेने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, नेहा के पिता भगनापुर निवासी राजेश पाठक भी परिवार समेत बेटी की ससुराल पहुंच गए।
विज्ञापन

चार साल पहले हुई थी शादी
राजेश ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की चार साल पहले संदीप के साथ शादी की थी। सात लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन पति संदीप, ससुर चंद्र प्रकाश, सास कुसुमा देवी, जेठ भाई प्रदीप और जेठानी पुष्पा देवी इससे संतुष्ट नहीं थे। वे लोग दहेज में कार की मांग करते थे और नेहा से मारपीट करते थे। बताया कि बृहस्पतिवार रात भी ससुराल वालों ने नेहा से मारपीट की थी। फिर शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग घर बनाने को लेकर होता था झगड़ा
संदीप ने पुलिस को बताया कि वह एक सर्राफ की दुकान पर छह हजार रुपये महीने की तनख्वाह पर नौकरी करता है। मगर शादी के बाद से ही नेहा अलग घर बनवाने का दबाव बनाने लगी थी। इतनी कम तनख्वाह में अलग घर बनवाना संभव नहीं था। इस वजह से उसने अपने हिस्से का खेत बेचने की तैयारी कर ली थी। खेत बेचने का बोर्ड भी लगवा दिया लेकिन वह बिक नहीं पा रहा था। इसको लेकर घर में अक्सर क्लेश होता था। बृहस्पतिवार रात भी उनमें लड़ाई हुई और फिर शुक्रवार सुबह भी विवाद हुआ, जिसके बाद उसने नेहा को गोली मार दी।
दादी और ताई बच्चा लेकर फरार
संदीप और नेहा के दो साल का एक बेटा भी है। घटना के बाद परिवार वाले बच्चे को भी अपने साथ लेकर फरार हो गए। नेहा के मायके वालों ने पुलिस ने बच्चा उन्हें दिलाने की मांग की है।
तमंचा सटाकर मारी गोली
नेहा की हत्या 315 बोर के तमंचे से की गई है। पुलिस को मौके से गोली भी बरामद हुई है। वहीं, पोस्टमार्टम में गले पर गोली के आसपास बारूद के निशान मिलने के चलते तमंचा सटाकर गोली मारने की बात कही जा रही है।

घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे आला कत्ल समेत हिरासत में ले लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed