{"_id":"5e37105c8ebc3e680f4c2d19","slug":"wife-husband-death-bareilly-news-bly394341273","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिले पति-पत्नी के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मिले पति-पत्नी के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलरायां (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली तिकुनियां की पुलिस चौकी बेलरायां के गांव हरबक्श शाह पुरवा में संदिग्ध हालात में महिला का शव घर में चारपाई पर और उसके पति का शव डेढ़ सौ मीटर दूर पेड़ से लटकता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है। उधर पति की मौत की वजह हैंगिंग आई है।
गांव हरबक्श शाह पुरवा निवासी बच्चू लाल ने बताया कि उसका बेटा रामकिशुन (30) पत्नी कामिनी (28) के साथ झोपड़ी में रहता है, जबकि वह कुछ दूरी पर अपने दूसरे घर में पत्नी हरदेई के साथ रहते हैं। शनिवार की शाम शाम घर के सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने घरों में सो गए। रविवार की सुबह जब पुत्रवधू कामिनी सोकर नहीं उठी और बेटा भी नहीं दिखाई पड़ा तो पत्नी हरदेई ने जाकर पुत्रवधू को जगाने की कोशिश की। तब मौत होने की जानकारी हुई। गांव में बेटे रामकिशुन की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह करीब आठ बजे रामकिशुन का शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर आम के पेड़ से लटकता मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था। दोनों के शव मिलने से परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर एसओ सिंगाही अजय राय, बेलरायां चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घर वालों व आसपास के लोगों से घटना के बावत जानकारी ली। महिला सिपाहियों से महिला के शव का निरीक्षण कराया, लेकिन उसके शरीर, गर्दन पर कोई जाहिरा चोट नहीं मिली। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में महिला की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है, जबकि उसके पति की मौत फंदा लगने से होने की बात कही गई है।
महिला के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं है। उसकी नाक की कील गायब थी। प्रारंभिक जांच में यह बात निकलकर सामने आई है दोनों में अनबन रहती थी और झगड़ा भी होता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-अजय राय, एसओ सिंगाही