{"_id":"62a30b06a04f075d974e4410","slug":"wife-complains-against-sp-mla-cousin-brother-for-forcing-her-about-different-things","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: सपा विधायक के भाई के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, हिजाब पहनने और तलाक लेने का दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: सपा विधायक के भाई के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, हिजाब पहनने और तलाक लेने का दबाव बनाने का आरोप
Fri, 10 Jun 2022 02:42 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:42 PM IST
सार
डॉ. सना का कहना है कि उनका निकाह 25 अक्तूबर, 2017 को डॉ. तनीम से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल में उनका उत्पीड़न शुरू हो गया। इसी कारण उन्होंने फरवरी, 2019 को पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भाजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के चचेरे भाई फाइक एन्क्लेव निवासी डॉ. तनीम साबिर के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. सना खान ने बदनाम करने और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशीष रॉयल टॉवर निवासी डॉ. सना का आरोप है कि डॉ. तनीम उन पर तलाक लेने का दबाव बनाते हैं और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीलीभीत बाईपास की फाइक एन्क्लेव में रहने वाली डॉ. सना खान ने इस मामले में आईजी रमित शर्मा से शिकायत की थी। डॉ. सना का कहना है कि उनका निकाह 25 अक्तूबर, 2017 को डॉ. तनीम से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल में उनका उत्पीड़न शुरू हो गया। इसी कारण उन्होंने फरवरी, 2019 को पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभी यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
डॉ. सना का आरोप है कि उनके पति डॉ. तनीम उन पर हिजाब में रहने का दबाव बनाते हैं। उनके परिवार वालों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। उसने ये मेसेज नासिर अंसारी को भेजे और उसने उनकी बहन के ससुराल वालों को भी वे मेसेज भेजे।
विज्ञापन
उनके हिंदू सोसायटी में रहने पर भी वह सवाल उठाता है। डॉ. सना ने बताया कि इस मामले में अप्रैल में भी उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आईजी से दोबारा शिकायत की तो मामले में कार्रवाई की गई है।