फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife complains against SP MLA cousin brother for forcing her about different things

बरेली: सपा विधायक के भाई के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, हिजाब पहनने और तलाक लेने का दबाव बनाने का आरोप

Fri, 10 Jun 2022 02:42 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 10 Jun 2022 02:42 PM IST
सार

डॉ. सना का कहना है कि उनका निकाह 25 अक्तूबर, 2017 को डॉ. तनीम से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल में उनका उत्पीड़न शुरू हो गया। इसी कारण उन्होंने फरवरी, 2019 को पति और ससुराल वालों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Wife complains against SP MLA cousin brother for forcing her about different things
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के चचेरे भाई फाइक एन्क्लेव निवासी डॉ. तनीम साबिर के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. सना खान ने बदनाम करने और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशीष रॉयल टॉवर निवासी डॉ. सना का आरोप है कि डॉ. तनीम उन पर तलाक लेने का दबाव बनाते हैं और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन


पीलीभीत बाईपास की फाइक एन्क्लेव में रहने वाली डॉ. सना खान ने इस मामले में आईजी रमित शर्मा से शिकायत की थी। डॉ. सना का कहना है कि उनका निकाह 25 अक्तूबर, 2017 को डॉ. तनीम से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल में उनका उत्पीड़न शुरू हो गया। इसी कारण उन्होंने फरवरी, 2019 को पति और ससुराल वालों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभी यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


डॉ. सना का आरोप है कि उनके पति डॉ. तनीम उन पर हिजाब में रहने का दबाव बनाते हैं। उनके परिवार वालों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। उसने ये मेसेज नासिर अंसारी को भेजे और उसने उनकी बहन के ससुराल वालों को भी वे मेसेज भेजे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके हिंदू सोसायटी में रहने पर भी वह सवाल उठाता है। डॉ. सना ने बताया कि इस मामले में अप्रैल में भी उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आईजी से दोबारा शिकायत की तो मामले में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed