फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife beaten to death, husband found sitting near dead body

Bareilly News: पत्नी की पीटकर हत्या, शव के पास बैठा मिला पति

Thu, 27 Feb 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten to death, husband found sitting near dead body
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव मोहरनिया में एक युवक ने नशे में झगड़े के दौरान पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सुबह चौकीदार ने जानकारी देकर पुलिस को बुलाया। आरोपी पुलिस को शव के पास बैठा मिला। पुलिस चौकीदार की ओर से ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी ने पत्नी पर शक करने की बात बताई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जितेंद्र श्रीवास्तव मजदूरी करता है। घर में उसकी पत्नी प्रिया (27) व मां मां सुशीला भी रहती थीं। लोगों के अनुसार नशे का आदी जितेंद्र अक्सर पत्नी की पिटाई करता था। मंगलवार रात भी उसने नशे में पत्नी प्रिया को बेरहमी से पीटा। उसका गला दबाने की कोशिश की और फिर धक्का दे दिया। प्रिया का सिर दीवार में लगा और सिर फटने से वहीं उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हत्या के बाद नशे में धुत जितेंद्र पत्नी के शव के पास ही सो गया। ग्रामीणों के मुताबिक जितेंद्र की मां सुशीला भी रात में घर पर थीं पर वह घबरा गई थीं कि घटना की किसी को जानकारी नहीं दी। सुबह पड़ोसियों ने घर का हाल देखा तो सन्न रह गए। चौकीदार लोकेश कुमार के जरिये थाने में सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी शव के पास बैठा मिला। इज्जतनगर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने जितेंद्र को हिरासत में ले लिया। उन्होंने गांव जाकर घटना की जानकारी जुटाई, उन्होंने बताया कि चौकीदार लोकेश की ओर से जितेंद्र पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दस महीने में ही बिगड़े रिश्ते, पत्नी पर करता था शक
- इंस्पेक्टर ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई तो पता लगा कि प्रिया जंक्शन के पास रहने वाले खानाबदोश परिवार की लड़की थी। करीब 10 महीने पहले जितेंद्र उसे साथ ले आया और शादी कर ली थी। कुछ दिन दोनों के संबंध अच्छे रहे पर बाद में जितेंद्र की नशे की आदत से रिश्ते खराब होने लगे। पुलिस को पता लगा कि जितेंद्र प्रिया पर शक करने लगा था। वह उसके चरित्र पर सवाल उठाकर अक्सर उसकी पिटाई करता था। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पोस्टमार्टम में शरीर पर कई चोट मिलीं पर सिर में काफी चोट लगी। अमर उजाला ब्यूरो

----
- जितेंद्र नशे की हालत में घर में ही मिल गया। इज्जतनगर थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। चौकीदार की ओर से उसके खिलाफ पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, आरोपी को जेल भेजा जाएगा। वह पत्नी पर शक करता था, इसलिए हत्या करने की बात बता रहा है। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed