{"_id":"62a108edb174521f655cf086","slug":"wife-and-her-lover-killed-by-beating-with-sticks-bareilly-news-bly48763625","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी से पीटकर पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी से पीटकर पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बुधवार रात करीब आठ बजे जलालाबाद थाना क्षेत्र के डहर गांव में ममता (45) और उसके प्रेमी रमनपाल (47) की उसके पति ओमपाल और बेटों ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी एस आनंद ने हत्यारोपी की तलाश में पुलिस टीम का गठन कर दिया है।
ममता की शादी डहर गांव के ओमपाल से हुई थी। शादी के बाद दंपती के तीन बेटे और एक बेटी हुई। करीब दस साल पहले ममता ओमपाल को छोड़कर गांव के रहने वाले रमनपाल के साथ रहने लगी। विवाद बढ़ा तो दोनों गांव से चले गए। पिछले साल कोरोना कर्फ्यू के दौरान दोनों वापस लौट आए और गांव में ही रहने लगे। ओमपाल का परिवार ममता और रमनपाल से रंजिश मानने लगा। बुधवार को रमनपाल अपने खेत में गया था। रात करीब आठ बजे ओमपाल और उसके बेटों ने रमनपाल पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। यह जानकारी जब ममता को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गई। हमलावरों ने उसे भी पीट दिया और भाग गए। जब तक अन्य लोग पहुंचते दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर एसपी एस आनंद मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि ओमपाल और उसके तीन बेटे से भागे हुए हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।