Bareilly: कबाब कारीगर नसीर की हत्या के बाद पत्नी-बेटी हुईं बेसहारा; आरोपियों ने स्वाद न आने पर ले ली थी जान
नसीर फूड स्टॉल पर काम करता था। चिकन रोल में स्वाद न आने की बात कहकर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया, लेकिन नसीर की हत्या के बाद उसके परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में कबाब कारीगर नसीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी मौत के बाद पत्नी और बेटी बेसहारा हो गई हैं। छोटे से जर्जर मकान में रह रही मां-बेटी के सामने रोजी-रोटी की दिक्कत है। अब तक उनकी किसी भी नेता और अफसर ने सुध नहीं ली है।
कबाब कारीगर नसीर की प्रेमनगर इलाके में पांच दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चिकन रोल में स्वाद न आने की बात कहकर उसे गोली मारने वाले गोल्डन बाबा व ताजीम को जेल भेज दिया गया है। इस बीच जगतपुर में पानी की टंकी इलाके में रहने वाली नसीर की पत्नी जायदा बेगम और छह साल की बेटी फिरदौस के सामने रोजी-रोटी का संकट है।
पति की कमाई से चलता था खर्च
परिवार के पास तंग गली में जर्जर मकान है। मकान की छत टूटी है। बाहरी हिस्से में पन्नी तनी है। जायदा बेगम ने बताया कि पति रोज जो कमाई करते थे, उसी से खर्च चलता था। परिवार के पास कोई ऐसी जमापूंजी नहीं है, जिससे आगे जीवनयापन हो सके। माता-पिता या सास-ससुर भी नहीं है।
हालांकि जायदा ने कहा कि स्टॉल मालिक ने परिवार की फौरी मदद की है और बेटी के नाम कुछ रुपये फिक्स कराने की बात कही है। इसके अलावा किसी अधिकारी या नेता ने सुध नहीं ली है। पड़ोसी ही उनका ख्याल रख रहे हैं। जायदा ने कहा कि कैसे वो अपने परिवार का भरण पोषण करेगी।