फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Widening of Atamanda-Dhauratanda road started

Bareilly News: अटामांडा-धौराटांडा मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

Tue, 19 Dec 2023 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 19 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Widening of Atamanda-Dhauratanda road started
धौराटांडा। पिछले कई वर्षों से बदहाल पड़े अटामांडा-धौराटांडा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम शुरू कराया गया है। करीब 7.75 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का 25 करोड़ रुपये की लागत से एक वर्ष के अंदर चौड़ीकरण कराया जाएगा। काम पूरा होने के बाद सड़क सात मीटर चौड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

यह सड़क पिछले कई वर्षों से बदहाल है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने की वजह से आए दिन हादसे होते हैं। 14 दिसंबर को गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से सड़क पर गिरी मां-बेटी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। हादसे के बाद डीएम रविंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बजट मंजूर होने के बाद भी काम शुरू न होने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तीन दिन के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

टेंडर होने के बाद रविवार से ठेकेदार ने यहां काम शुरू कर दिया। एक वर्ष में काम पूरा करने का लक्ष्य है। सड़क का चौड़ीकरण शुरू होने से स्थानीय लोगों में हर्ष की लहर है। सेमीखेड़ा चीनी मिल और साठ से अधिक राइस मिल इसी मार्ग पर हैं। इन्हें उत्पाद भेजने में वक्त लगता था। मार्ग ठीक होने से माल भेजना और मंगाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
25 करोड़ से सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद सड़क सात मीटर चौड़ी हो जाएगी। एक वर्ष में काम पूरा करने का लक्ष्य है। कार्यदायी संस्था को तेजी से काम करने के लिए कहा गया है। - नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed