फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Why did you go there when our children were killed

मंत्री जी! हमारे बच्चे मारे गए तो आप वहां क्यों गए

Sun, 24 Sep 2017 01:52 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 24 Sep 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस की छात्रा अनन्या के पिता अनादि दीक्षित और यश के पिता मनोज खटवानी ने शनिवार को सर्किट हाउस में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से मुलाकात की। उनसे सवाल दागा, ‘जिस मेडिकल कॉलेज में हमारे बच्चों की हत्या कर शव लटका दिए गए, आपके उसी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने जाने से हमें पीड़ा हुई है।’पीड़ित परिवारों के तीखे सवालों के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें शांत किया। दोनों छात्रों के परिवारों की पूरी बात समझने के बाद उन्हें पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। कहा, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक मेडिकल कालेज में हो चुकी दो विद्यार्थियों की संदिग्ध मौतों के बाद पीड़ित परिवार एक साथ आ गए हैं। दोनों के अभिभावकों ने आईजी एसके भगत और एसएसपी जोगेंद्र कुमार से भी मुलाकात की। एमबीबीएस स्टूडेंट यश की मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में 2015 में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनके पिता मनोज ने भी पुलिस की जांच पर सवाल उठाए। अनन्या के पिता अनादि ने कहा कि कई ऐसे कारण हैं जो अनन्या की हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने जो तस्वीरें ली थीं, उन्हें जांच के लिए मुरादाबाद फोरेंसिक लैब भेज रहे हैं। एसपी क्राइम, एसपी देहात की अगुवाई वाली टीम को जल्द इनपुट सामने लाने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

चश्मा कहां गया
अनादि ने कहा कि अनन्या मोटे लेंस का चश्मा लगाती थी। घटना के बाद जब पुलिस हॉस्टल के कमरे में पहुंची तो वहां बाकी सामान के साथ उसे अनन्या का चश्मा नहीं मिला। इससे लगता है कि अनन्या के साथ घटना कहीं और हुई। बाद में उसके शरीर को कमरे में लाकर फंदे पर लटका दिया गया। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी संदेह जताया। कहा, क्राइम सीन में मेडिकल कॉलेज प्रशासन के आने का मकसद ही साक्ष्य मिटाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट क्यों नहीं मिला
अनादि ने सवाल उठाया कि आखिर क्या वजह रही कि अनन्या और उससे पहले हुई पांच स्टूडेंट की संदिग्ध हालात में मौत के बाद एक भी सुसाइड नोट नहीं मिला। बोले, दरअसल सुसाइड नोट में बच्चा असली परेशानी लिखता होगा। रैगिंग, जेल जैसा वातावरण और खुद कॉलेज प्रशासन कहता है कि पांच बजे के बाद छात्र अकेले बाहर नहीं निकल सकते। उन्होंने आशंका जताई कि इन मौतों के पीछे रैगिंग हो सकती है या कोई डॉक्टर भी हो सकता है, जो अकेले में बच्चों पर अटैक करता होगा।
ये अभिभावक आए साथ
अनन्या दीक्षित की मौत के बाद उनके पिता अनादि दीक्षित के साथ इस लड़ाई में मनोज खटवानी, अजित सिंह और आरपी सिंह भी आ गए हैं। मनोज के बेटे यश खटवानी की 2015, अजित की बेटी प्रियंका की भी 2015 और आरपी सिंह की बेटी अंकिता की 2011 में मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

-----------
घटनाएं दुखद हैं। हम हर तरह की जांच मेें सहयोग कर रहे हैं। जांच एजेेंसी कोई भी हो, सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएंगी। अनन्या के पिता कभी हमसे नहीं मिले, लेकिन उनके मांगने पर ऑनलाइन जानकारियां उपलब्ध करवाई गईं हैं। मंत्री जी से मिलना, पीड़ित परिवार का अधिकार है। 
- मेडिकल कॉलेज प्रबंधन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed