फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Where people are searching for running ATM

लोग तलाशते रहे कहां चल रहा है एटीएम

Mon, 12 Dec 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 12 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Where people are searching for running ATM
Where people are searching for running ATM - फोटो : बरेली, अमर उजाला
रविवार को बैंक खुले ही नहीं थे, एटीएम भी अवकाश पर रहे। शहर में सिर्फ एक ही एटीएम चलता मिला। लोग पूरे दिन तलाशते रहे कि कहां और कौन सा एटीएम चल रहा है। परेशान हाल लोग निराश रहे। अर्बन कोआपरेटिव ने प्रेमनगर ब्रांच खोली थी, लेकिन वहां कैश नहीं मिला। 
विज्ञापन

सोमवार तक बैंकों में दिन दिवसीय अवकाश है। बैंक अवकाश होने के साथ ही एटीएम भी बंद जैसी स्थिति में रहे। रविवार अवकाश होने से तमाम लोग बाजार में खरीददारी करना चाहते थे, इसलिए एटीएम से रुपये निकालना चाहा। लेकिन एटीएम के बंद होने के कारण उनको मायूस होकर लौटना पड़ा।  यह लोग घंटों चालू एटीएम तलाशते रहे, लेकिन सिविल लाइन में स्टेट बैंक का एक भी एटीएम चलता मिला। वहां पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। सिविल लाइंस और कालीबाड़ी इलाके में एचडीएफसी चलने वाले एटीएम रविवार में खामोश हो गए। इससे लोग काफी मायूस हुए। राजेंद्रनगर इलाके में एक एटीएम चलने की जानकारी मिलते ही लोग दौड़े लेकिन कुछ घंटों में कैश निपट गया। अर्बन कोआपरेटिव ने प्रेमनगर ब्रांच खोली जरूर लेकिन कैश गायब था।
विज्ञापन


आज भी बनी रहेगी किल्लत
जिले भर में सोमवार में भी एटीएम से कैश निकलना मुश्किल रहेगा। क्योंकि किसी बैंक प्रबंधन ने एटीएम में कैश नहीं भरवाया है। इसलिए सोमवार में बैंक अवकाश होने साथ ही एटीएम भी बंद जैसी स्थिति में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल बैंकिंग समझायी
भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन ने रविवार अवकाश में मोबाइल बैंकिंग की जानकारी दी। पीआरओ डीजीएम अरुण मेहरोत्रा ने बताया कि ग्रीन पार्क कालोनी में बैंक स्टाफ ने नई तकनीक से बैंकिंग करने और बड्डी एप आदि से संबंधित रोचक जानकारियां दी गयीं। मेहरोत्रा ने बताया कि प्रबंधन ऐसे कैंप लगाता रहेगा।


पंप मालिकों कोे कैश लेस प्रशिक्षण आज
इंडियन आयल कंपनी ने जिले की सभी 72 पेट्रोल पंपों के संचालकों को कैश लेस मशीन के संचालन का सोमवार को आनंद ओवराय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों की टीम दिल्ली से आ रही है जो कि प्रशिक्षण प्रदान करेगी। आईओसी के सेल्स आफीसर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि इसी माह से सभी पेट्रोल पंपों पर यह सिस्टम काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed