फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When there was a fight with the son-in-law, the bullies beat up the father-in-law

Bareilly News: दामाद से झगड़ा हुआ तो दबंगों ने ससुर को पीटा

Mon, 28 Jul 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
When there was a fight with the son-in-law, the bullies beat up the father-in-law
भोजीपुरा। दामाद से झगड़ा हुआ तो दबंगों ने उनके ससुर को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौंराटांडा निवासी रफीक अहमद के दामाद पड़ोसी गांव ईसापुर निवासी फीरोज की परचून की दुकान कस्बा धौंराटांडा के वार्ड 15 में है। परिजनों ने बताया कि फीरोज के दुकान के 12 हजार रुपये इसी वार्ड के रहने वाले मुजीब पर आ रहे थे। रविवार को फीरोज ने उधार के रुपये मांगे। तभी मुजीब आग बबूला हो गया और पुत्र मुदिस्सर के साथ मिलकर फीरोज की दुकान पर ईंट पत्थर बरसाने लगा। फीरोज ने दुकान में कैद होकर जान बचाई। तभी हमलावर घर जा रहे थे। उनके मकान के सामने फीरोज के ससुर जाते हुए दिखाई दिए।तभी पिता-पुत्र ने अपने अन्य परिजनों की मदद से लोहे की रॉड से पीटकर उनको लहूलुहान कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने मुजीब, मुदिस्सर व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed