फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the student refused to be friends, she molested her mother.

Bareilly News: छात्रा ने दोस्ती करने से मना किया तो मां से की छेड़खानी

Tue, 19 Dec 2023 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 19 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
When the student refused to be friends, she molested her mother.
नवाबगंज। छात्रा के दोस्ती ने करने से नाराज मनचले ने उसकी मां को रास्ते में रोककर छेड़खानी कर दी। महिला ने भागकर खुद को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है। वह दोस्ती करने का दबाव बनाता। कई बार उसने मना किया मगर आरोपी हरकतों से बाज नहीं आया। परिवार से शिकायत करने पर उन्होंने भी समझाया इसके बाद भी आरोपी ने पीछा करना बंद नहीं किया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

आरोपी के डर से छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। वह घर से भी नहीं निकलती है। आरोपी पूरा दिन घर के आसपास टहलता रहता है। रविवार को मां गोबर फेंकने जा रही थीं। रास्ते में आरोपी ने उनके साथ छेड़खानी की। भागकर खुद को बचाने के बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छात्रा उसके सपने में आती है। छात्रा की मां उसे मिलने नहीं देती। मामले में कोतवाल श्रवण कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed