{"_id":"648b779d4701f0da660e2674","slug":"when-the-staff-made-pressure-the-pregnant-woman-reached-the-cms-office-to-take-blood-bareilly-news-c-4-bly1005-183301-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्टाफ ने बनाया दबाव तो खून लेने सीएमएस ऑफिस पहुंची गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्टाफ ने बनाया दबाव तो खून लेने सीएमएस ऑफिस पहुंची गर्भवती
विज्ञापन
बरेली। महिला अस्पताल में एक एनीमिक गर्भवती का सिजेरियन प्रसव होना था। उसके परिजन मौजूद नहीं थे। खून की व्यवस्था के लिए स्टाफ दबाव बना रहा था। आखिर में गर्भवती स्वयं खून लेने के लिए सीएमएस ऑफिस पहुंची। अपराह्न तीन बजे पहुंचे पति ने बताया कि वह घर से कुछ जरूरी सामान लेने गया था।
जिला अस्पताल की एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक महिला अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती गर्भवती में खून की कमी थी। लेबर रूम का स्टाफ लगातार खून का इंतजाम करने के लिए कह रहा था। परिजनों के मौजूद न होने की वजह से गर्भवती खुद ही लेबर रूम से निकलकर आई थी। ब्लड बैंक से एक यूनिट ब्लड दिला दिया गया है।
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. पुष्पलता के मुताबिक स्टाफ ने खून के लिए डोनर के बारे में पूछा तो गर्भवती के परिजन मौजूद नहीं थे। किसी स्टाफ ने दबाव नहीं बनाया था। गर्भवती बगैर स्टाफ को सूचना दिए वार्ड से निकल गई थी। सीवियर एनीमिक होने की वजह से करीब चार यूनिट रक्त चढ़ने के बाद ही प्रसव कराया जाएगा।