{"_id":"5f3597988ebc3ea9c3269546","slug":"when-the-road-to-the-residence-of-the-union-minister-is-bad-then-who-cares-for-the-rest-bareilly-news-bly4161174112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब केंद्रीय मंत्री के आवास वाली सड़क ही बदहाल तो बाकी का कौन हवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब केंद्रीय मंत्री के आवास वाली सड़क ही बदहाल तो बाकी का कौन हवाल
विज्ञापन
कोहाडापीर-धर्मकांटा रोड केन्द्रीय मंत्री निवास के पास हुई खस्ता हाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
गड्ढों में तब्दील हो चुकी है कोहाड़ापीर धर्मकांटा रोड
विज्ञापन
श्यामगंज-कालीबाड़ी सड़क भी गायब, सिर्फ दलदल
बरेली। शहर में केंद्रीय मंत्री के आवास वाली सड़क का ही हाल बेहाल है, तो बाकी सड़कों की दुर्दशा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। गहरे गड्ढों की वजह से इस सड़क से होकर निकलना खतरे से खाली नहीं है। उधर, श्यामगंज से कालीबाड़ी तक तो सड़क ही गायब हो गई है। सीवर लाइन बिछाने के बाद से यहां सिर्फ दलदल है। बारिश में पिछले तीन दिनों से इस रोड पर आवागमन बंद है। लोग निकल ही नहीं पा रहे हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार खामोश हैं।
स्थान- कोहाड़ापीर से धर्मकांटा रोड
इस सड़क का हाल बेहाल है। यहां कई बड़े गड्ढे हैं। बारिश होने से गड्ढों का आकार भी बढ़ गया है। यहां अटकते हुए किसी तरह ट्रैफिक चल रहा है। इसी रोड पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का आवास है। खुद केंद्रीय मंत्री की गाड़ी इन गड्ढों में हिचकोले खाती हुई निकलती है। ऐसे में लोग कहते हैं कि जब मंत्री की गाड़ी ही हिचकोले खाते हुए जैसे-तैसे निकल रही है तो आमजन का क्या है। शहर की अन्य सड़कों का हाल क्या होगा, यह बताने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
स्थान- श्यामगंज से कालीबाड़ी
यहां बारिश में तीन दिनों से दलदल होने के कारण रास्ता बंद हो गया है। बाइक तो छोड़िए लोग अब पैदल भी नहीं निकल पा रहे हैं। फिलहाल संबंधित विभाग यहां के लोगों को राहत देने के मूड में नहीं दिख रहा है। श्यामगंज से बरेली कॉलेज की ओर तो सड़क ही गायब हो गई है। लोग संकरी गलियों में बाइक दौड़ा रहे हैं, इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। यहां के दलदल में बुजुर्ग और बच्चे पैदल निकलते समय अक्सर फिसलकर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामगंज-कालीबाड़ी सड़क भी गायब, सिर्फ दलदल बरेली। शहर में केंद्रीय मंत्री के आवास वाली सड़क का ही हाल बेहाल है, तो बाकी सड़कों की दुर्दशा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। गहरे गड्ढों की वजह से इस सड़क से होकर निकलना खतरे से खाली नहीं है। उधर, श्यामगंज से कालीबाड़ी तक तो सड़क ही गायब हो गई है। सीवर लाइन बिछाने के बाद से यहां सिर्फ दलदल है। बारिश में पिछले तीन दिनों से इस रोड पर आवागमन बंद है। लोग निकल ही नहीं पा रहे हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार खामोश हैं।
स्थान- कोहाड़ापीर से धर्मकांटा रोड
इस सड़क का हाल बेहाल है। यहां कई बड़े गड्ढे हैं। बारिश होने से गड्ढों का आकार भी बढ़ गया है। यहां अटकते हुए किसी तरह ट्रैफिक चल रहा है। इसी रोड पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का आवास है। खुद केंद्रीय मंत्री की गाड़ी इन गड्ढों में हिचकोले खाती हुई निकलती है। ऐसे में लोग कहते हैं कि जब मंत्री की गाड़ी ही हिचकोले खाते हुए जैसे-तैसे निकल रही है तो आमजन का क्या है। शहर की अन्य सड़कों का हाल क्या होगा, यह बताने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन