फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the police caught the young man hit the helmet on his head

पुलिस ने पकड़ा तो युवक ने अपने सिर पर मार लिया हेलमेट

Thu, 23 Apr 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
When the police caught the young man hit the helmet on his head
हेलमेट से सिर फोड़ता बुजुर्ग व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लॉकडॉउन में सिटी सब्जीमंडी के पास चेकिंग के दौरान हंगामा
विज्ञापन

युवक के बुजुुर्ग पिता बोले- दरोगा ने टोपी देखकर की अभद्रता

बरेली। सिटी सब्जी मंडी में एसएसपी की चेकिंग के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। पिता-पुत्र की बाइक रोकने पर खासा हंगामा हुआ। रोकने पर युवक ने हेलमेट उतारकर अपने सिर पर मार लिया। उसके पिता ने पुलिस पर टोपी देखकर अभद्रता करने का आरोप लगाया। बाद में दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किला थाने भेज दिया।

बुधवार दोपहर 12 बजे मलूकपुर चौकी प्रभारी रजनीश यादव सिटी सब्जी मंडी के पास चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने बाइक से जा रहे युवक मोइन खान और उसके बुजुर्ग पिता अनवर खान को रोक लिया। दोनों के मास्क न लगाए होने और बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर न लिखे होने पर चालान किया तो दोनों उखड़ गए। बुजुर्ग ने दरोगा को यह कहकर खरीखोटी सुना डालीं कि उन्हें उनकी टोपी देखकर रोका गया है। दूसरे लोगों को नहीं रोका जा रहा है। बुजुर्ग ने अपने हाथों से सिर पीटते हुए कहा कि आप हमें कितना मारेंगे। चाहें मार डालें पर भेदभाव न करें। बुजुर्ग के बेटे ने भी पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाया। उसने हंगामा करते हुए अपना हेलमेट उठाया और अपने सिर पर मार लिया। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। बाद में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी बाइक सीज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed