फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the girl opposed the molestation the groom family denied to marry

Bareilly News: युवक ने होने वाली भाभी से की छेड़छाड़, विरोध पर दी धमकी- यह शादी नहीं होने दूंगा

Mon, 06 Feb 2023 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Feb 2023 06:02 PM IST
सार

लड़की की शादी आठ फरवरी को होनी थी, लेकिन लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। लड़की की मां ने लड़का और छेड़छाड़ के आरोपी भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
When the girl opposed the molestation the groom family denied to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुर में एक युवक ने शादी से पहले अपनी होने वाली भाभी से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवक रिश्ता तोड़ने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद लड़के के घरवाले आए। उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। युवती के घरवालों से गाली गलौज भी की। उसकी मां ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


कस्बा धौंराटांडा निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री की शादी बहेड़ी के मुड़िया मुकर्रम में नदीम के साथ तय की थी। आठ फरवरी को शादी होनी थी। आरोप है कि लड़के का छोटा भाई नईम आठ जनवरी को धौंराटांडा आया था। घर महिला और उसकी बेटी ने उसकी खूब आवोभगत की। 

विज्ञापन

बोला- यह रिश्ता नहीं होने दूंगा 

आरोप है कि इसी दौरान नईम ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने विरोध किया। इसी बात पर नईम नाराज हो गया। धमकी दी कि यह रिश्ता अब नहीं होने दूंगा। महिला ने आरोप लगाया कि 12 जनवरी को लड़का सहित पांच लोग आए। रिश्ता तोड़ने की बात कहकर चले गए। यह भी धमकी दी कि थाने में शिकायत की तो जान से मार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने नदीम, नईम, उसके बहनोई फुरकान, प्रधान शानू, फईम निवासी मुड़िया मुकर्रम के खिलाफ छेड़छाड़, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed