फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the girl got cheated in love, she committed suicide by consuming poison

Bareilly News: प्यार में मिला धोखा तो युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Mon, 21 Jul 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
When the girl got cheated in love, she committed suicide by consuming poison
भोजीपुरा। प्यार में मिला धोखा तो युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। तीन दिन बाद मृतका के पिता ने प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रामपुर के रहने वाले युवक से प्रेम-प्रसंग था। युवक ने शादी करने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए।
युवती के परिजनों ने युवक और उसके परिजनों से शादी करने के लिए कहा तो उन्होंने साफ इन्कार कर दिया। 17 जुलाई की सुबह मोबाइल फोन पर युवती ने युवक से बात की। तब युवक ने शादी से इन्कार करते हुए युवती का वीडियो और ऑडियो कॉल रिकाॅर्डिंग वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

प्रेमी युवक की धमकी से आहत होकर युवती ने 17 जुलाई को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसी दिन उसकी मौत हो गई। युवती को सुपर्द-ए-खाक करने के बाद लड़की के पिता ने प्रेमी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed