फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the child dyed, two groups clashed in misunderstanding, beatings and stones

बच्चे ने रंग डाला तो गलतफहमी में भिड़ गए दो गुट, मारपीट, पथराव

Tue, 10 Mar 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
When the child dyed, two groups clashed in misunderstanding, beatings and stones
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

एक निजी अस्पताल में भी की गई तोड़फोड़, जिला पंचायत सदस्य और अस्पताल संचालक ने एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
नवाबगंज। टेंपो में बैठे एक ग्रामीण पर बच्चे के रंग डाल देने के बाद दो पक्षों में ऐसी गलतफहमी हुई कि दोनों में जमकर लाठियां चलीं। पथराव भी किया गया। एक अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद अस्पताल संचालक ने जिला पंचायत सदस्य के पति और परिवार के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, जिला पंचायत सदस्य ने भी अस्पताल कर्मचारियों और मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
पैगा गांव के रामौतार टेंपो से नवाबगंज में होली का सामान खरीदने आ रहे थे। टेंपो जैसे ही नगर के एक निजी अस्पताल के सामने पहुंचा, तभी किसी बच्चे ने रंग डाल दिया। रामौतार कपड़ों पर रंग गिरने से नाराज होकर टेंपो से उतरने लगे, तभी ठोकर लगने से मुंह के बल सड़क पर गिर पडे़। उनके मुंह से खून निकलने लगा। यह देख मेडिकल स्टोर संचालक अनुज गंगवार उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाने लगे। इसी बीच बीजामऊ गांव के मोहित अपने चाचा जयकिशन और बडे़ भाई के साथ इसी अस्पताल से मरीज देखकर लौट रहे थे। मोहित ने समझा कि अनुज, रामौतार को पीट रहे हैं। मोहित के विरोध जताने पर अनुज ने बताया कि वह तो घायल रामौतार की मदद कर रहे हैं। उस वक्त रामौतार बोलने की स्थिति में नहीं थे। कहासुनी बढ़ी तो अनुज और मोहित भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं और फिर पथराव होने लगा। अनुज को अकेला पड़ता देख अस्पताल कर्मी नीतू वाल्मीकि, सीमा वाल्मीकि और रामवती उन्हें बचाने आ गए। तब मोहित पक्ष ने उन पर भी हमला कर दिया। अस्पताल में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

मोहित की पत्नी जिला पंचायत सदस्य नीरू सागर भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने पति, चचिया ससुर और जेठ को अस्पताल में बंद करके पीटने और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। दूसरी ओर से अनुज के भाई अस्पताल संचालक डॉ. एके गंगवार ने मोहित आदि के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ की तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पचौरी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed