फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the chicken thieves were identified, the watchman was beaten up

Bareilly News: मुर्गी चोरों को पहचाना तो चौकीदार की कर दी पिटाई

Wed, 13 Aug 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
When the chicken thieves were identified, the watchman was beaten up
बरेली। बिथरी चैनपुर क्षेत्र में मुर्गी चोरी करने वालों को टोकने पर चौकीदार की पिटाई कर सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए। बिथरी चैनपुर थाने में दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सहजनपुर निवासी हरपाल ने थाना प्रभारी सीपी शुुक्ला को बताया कि वह मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी मुनेंद्र प्रताप यादव के मुर्गी फार्म पर चौकीदारी करता है। 10 अगस्त को वह चारपाई पर लेटा था। आहट होने पर उठकर देखा तो तीन लोग बोरी में मुर्गियां भर रहे थे। शोर मचाने पर तीनों आरोपी हरपाल की तरफ लपके। हरपाल के मुताबिक इनमें गांव के सगे भाई बबलू उर्फ धर्मवीर व पिंकू को उन्होंने पहचान लिया।
विज्ञापन

बबलू और पिंकू ने लाठी-डंडों से पिटाई की। इनका तीसरा साथी तमंचा लेकर खड़ा रहा, हालांकि वह उसे नहीं पहचान सके। आरोप है कि इन लोगों ने हरपाल का मोबाइल फोन, सीसीटीवी कैमरे और कुर्सियां तोड़ डालीं। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed