फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the allegations were found to be true in the investigation, the land was returned to the Waqf

Bareilly News: जांच में आरोप सही मिलने पर वक्फ को भूमि कर दी थी वापस

Mon, 12 May 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
When the allegations were found to be true in the investigation, the land was returned to the Waqf
बरेली। सिविल लाइंस में करोड़ों की वक्फ प्राॅपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर नामांतरण करने के मामले में नगर निगम की ओर से पहले कार्रवाई हो चुकी है। इसमें तत्कालीन नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने जांच बैठाई थी और फिर जांच में आरोप सही पाए जाने पर नामातरंण को रद्द कर भूमि को वापस वक्फ बोर्ड के नाम पर कर दिया था।
विज्ञापन

कार्रवाई में तीन सदस्यों की टीम ने जांच की थी, जिसमें तत्कालीन नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स के साथ वक्फ बोर्ड की एक महिला अधिकारी व अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार मौर्य शामिल हुए थे। इस मामले में दोषी पाए गए नगर निगम के तत्कालीन कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना का रायबरेली और कर अधीक्षक आरपी सिंह का गाजियाबाद तबादला हो चुका है। वहीं टीसी आदर्श शर्मा का निधन हो चुका है। अब मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला फिर से सामने आया है, हालांकि विभागीय स्तर पर लापरवाही के तहत उस दौरान नगर निगम के इन अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी हुए थे। तीनों अधिकारियों के हस्ताक्षर की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई और मामला शांत हो गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed