फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When she came to know about her friend's actions, the student tried to commit suicide

Bareilly News: दोस्त की करतूत पता लगी तो छात्रा ने की जान देने की कोशिश

Tue, 07 Nov 2023 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
When she came to know about her friend's actions, the student tried to commit suicide
बरेली। नवाबगंज की आईटीआई छात्रा खुद ही अपनी जान देने पर उतारू थी। देर रात छात्रा के बयान से कथित घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने जो रिपोर्ट कराई, उससे असमंजस की स्थिति बनी थी। एसएसपी के साथ पहुंची महिला थाना प्रभारी ने छात्रा से बात की तो भी उसने वही बातें दोहराईं। इसके बाद एसएसपी ने एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा को भी खुलासे में लगा दिया। पता लगा कि घर में एक ही मोबाइल फोन है। इसमें गांव के ही युवक से सैकड़ों बार बातचीत की पुष्टि हुई। युवक की लोकेशन हिमाचल प्रदेश में आ रही थी। पुलिस ने संदेह में कुछ लोगों की धरपकड़ की तो शाम ढले छात्रा ने ही पुलिस को नया बयान दर्ज करा दिया।

फोटो वायरल होने की वजह से थी शर्मिंदाछात्रा ने पुलिस को बताया कि गांव के ही युवक से उसकी दोस्ती थी। उसे हाल ही में पता लगा कि वह युवक उसकी छोटी बहन के भी संपर्क में है। दरअसल, छोटी बहन के साथ उस युवक के फोटो कहीं से वायरल हो गए पर दोनों बहनों की कद-काठी समान होने की वजह से नाम छात्रा का आया। इससे उसे काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया। सुसाइड नोट में दिवाली तक जान देने की बात लिखी। फिर लिखा कि जल्दी ही ऐसा कर लूंगी। इस सुसाइड नोट को युवक के दोस्त को दिया जो उसने उसे व्हाट्सएप पर हिमाचल प्रदेश भेज दिया। छात्रा ने रात में खुद ही जाकर कैंची से ये वार किए। दर्द ज्यादा हुआ तो उसने खुदकुशी का विचार त्याग दिया। एसओजी ने कैंची व सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने कॉल डिटेल से जानकारी जुटाई। शाम को छात्रा ने बयान दिए तो स्थिति साफ हो गई। उसने खुद ही जान देने की कोशिश की थी। चूंकि कोई आरोपी नहीं है, इसलिए मामले को निस्तारित कर दिया जाएगा। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed