{"_id":"6872c8fb719dd6d384034f25","slug":"when-he-got-divorced-from-his-wife-the-young-man-committed-suicide-by-jumping-into-the-river-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-101389-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी से हुआ तलाक तो नदी में कूदकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी से हुआ तलाक तो नदी में कूदकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
पत्नी से हुआ तलाक तो परेशान होकर नदी में कूदकर की आत्महत्या ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव खाता के पास बहगुल नदी में शुक्रवार रात एक युवक ने कूदकर जान दे दी। उसका शव शनिवार सुबह उतराता हुआ देखा गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त गांव टिसुआ निवासी 25 वर्षीय अफजल के रूप में की है।
टिसुआ गांव निवासी अफजल के पिता अशफाक ने बताया कि दस जुलाई सुबह अफजल घर से चला गया। उसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार रात जब पुलिस ने फोन किया तो उन्हें जानकारी हुई। बताया कि अफजल की तीन वर्ष पहले गांव की लड़की से शादी हुई थी, लेकिन छह महीने पहले उसकी पत्नी ने तलाक दे दिया था और दोनों अलग हो गए। तभी से अफजल मानसिक परेशान रहने लगा। वह उसी लड़की के साथ रहना चाहता था। परिजन उसे समझाते थे कि दूसरी शादी कर ले, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इसी वजह से अवसाद में 10 जुलाई को घर से चला गया। खाता गांव के पास बहगुल नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया। अफजल दो भाइयों में छोटा था।
--
पुलिस मान रही आत्महत्या
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बहगुल नदी में मिले शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।