फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When children arrived to study, they found the school closed; investigation was conducted on the complaint.When children arrived to study, they found the school closed; investigation was conducted on the complaint.

Bareilly News: पढ़ने पहुंचे बच्चे तो स्कूल मिला बंद, शिकायत पर जांच

Fri, 10 Oct 2025 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
When children arrived to study, they found the school closed; investigation was conducted on the complaint.When children arrived to study, they found the school closed; investigation was conducted on the complaint.
फरीदपुर। नगरिया विक्रम गांव के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को बच्चे पढ़ने पहुंचे तो स्कूल के गेट पर ताला लगा मिला। घंटों इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम सहित बीएसए से फोन पर शिकायत की।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों के संज्ञान लेने के बाद मौके पर जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) फरीदपुर को भी विद्यालय पर ताला लटकता मिला। जांच के दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो बीईओ नाराज हो गए और वीडियो बना रहे व्यक्ति पर भड़कने लगे। इसके बाद बीईओ ने जांच रिपोर्ट बीएसए को भेज दी।
विज्ञापन

बीईओ शीशपाल ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी से सूचना मिलने पर वह बृहस्पतिवार दोपहर क्षेत्र के नगरिया विक्रम गांव पहुंचे, जहां गांव के प्राथमिक विद्यालय पर ताला लटका था, जबकि कोई सरकारी छुट्टी भी नहीं थी। बीईओ ने बताया कि स्कूल में 24 बच्चे हैं। स्कूल में दो शिक्षक तैनात हैं। इसमें महिला शिक्षक सीएल की छुट्टी पर चल रहीं हैं। पीएससी की परीक्षा की ड्यूटी के लिए दूसरा शिक्षक बृहस्पतिवार को कस्बे के श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज में हुई ट्रेनिंग में चले गए। इस कारण विद्यालय बंद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed