फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When ADG and IG reprimanded, police teams ran

Bareilly News: एडीजी और आईजी ने लगाई फटकार तो दौड़ीं पुलिस की टीमें

Fri, 10 Nov 2023 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
When ADG and IG reprimanded, police teams ran
बरेली। अति सुरक्षित पॉश इलाके में दिनदहाड़े लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। एडीजी पीसी मीना और आईजी डॉ. राकेश सिंह ने एसएसपी को कॉल कर व पत्र लिखकर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर कोतवाल की भूमिका की जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीमें सक्रिय हुईं और लुटेरों को पकड़ने की कवायद शुरू हुई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीओ प्रथम श्वेता यादव थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंचे। पीड़ित व लुटेरे अनुज भारती से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। यहां एसपी सिटी राहुल भाटी ने लुटेरे से पूछताछ की तो पता लगा कि दूसरा आरोपी जयंत सुभाषनगर में किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह शहर में प्राइवेट नौकरी करता था। उसी ने मुनीम की रेकी कर लूट की योजना बनाई थी। इसके बाद अपने गांव के ही अनुज व अखिलेश यादव को भी बुला लिया। पुलिस ने अनुज की मदद से पहले जयंत को पकड़ा और फिर अखिलेश की गिरफ्तारी का प्लान बनाया।
विज्ञापन

इन लोगों से कॉल कराई तो अखिलेश की लोकेशन चौबारी के पास मिली। टीम वहां पहुंची तो अखिलेश खतरा भांपकर भाग निकला और जयंत ने भी पुलिस से छूटकर भागने की कोशिश की। इसी प्रयास में जयंत को गोली लगी। एसपी सिटी ने बताया कि जल्दी ही अखिलेश की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राईफ्रूट विक्रेता की हिम्मत को सबने सराहा
पॉश इलाके में घटना के दौरान जहां राहगीर ठिठक गए थे, वहीं ड्राईफ्रूट विक्रेता किशोर गुजराती ने जान पर खेलकर एक लुटेरे को पकड़ लिया। कैश बरामदगी में भी उसकी भूमिका रही। किशोर पहल नहीं करता तो घटना को अंजाम दे चुके लुटेरे आसानी से भाग जाते। ड्राईफ्रूट विक्रेता की हिम्मत को पुलिस और पब्लिक सभी ने सराहा।

-----------
एसएसपी बोले- लापरवाही की तो खैर नहीं
घटनास्थल शहर के बीच का पॉश इलाका है। यहां पर घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वैसे भी दिवाली को लेकर उच्चाधिकारियों ने भी पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के विशेष निर्देश दिए हैं। इसलिए प्राथमिक लापरवाही में चौकी चौराहा चौकी प्रभारी व बीट स्टाफ को निलंबित किया है। ऐसी कोई लापरवाही आगे भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकिए जनता व पुलिस की सक्रियता से लुटेरों की गिरफ्तारी कर ली गई। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed