फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wheels of the roadways bus moving on the highway came loose in Bareilly

Bareilly: सवारियों से भरी चलती रोडवेज बस के निकल गए पहिये, मची चीख-पुकार; पांच यात्री चोटिल

Thu, 16 Nov 2023 06:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Nov 2023 06:13 PM IST
सार

बदायूं रोड पर सरदारनगर पुल के पास बरेली से बदायूं जा रही मथुरा डिपो की रोडवेज बस के पिछले पहिये खुल गए। इससे बस असंतुलित हो गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
wheels of the roadways bus moving on the highway came loose in Bareilly
घटना के बाद सड़क पर खड़ी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों का दबाव बढ़ने के साथ हर बार रोडवेज की बदइंतजामियां सामने आ जाती हैं। बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर को ऐसी घटना हुई, जिससे कई यात्रियों की जान आफत में पड़ गई। बदायूं रोड पर सरदारनगर पुल के पास बरेली से बदायूं जा रही मथुरा डिपो की रोडवेज बस के पिछले पहिये खुल गए। इससे बस असंतुलित हो गई। पीछे की सीटों में बैठे पांच यात्री मामूली चुटैल हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाद में इस बस की सवारियों को दूसरी बस से भेज दिया गया। 

विज्ञापन

मथुरा डिपो की रोडवेज बस बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सवारियां लेकर बरेली से बदायूं की ओर रवाना हुई। करीब एक बजे बस भमोरा थाना क्षेत्र में सरदारनगर पुल के पास पहुंची। पुल पार करने के बाद हाईवे पर कुछ घुमाव है। ऐसे में बस की गति धीमी थी। इसी दौरान बस के पीछे के पहियों का एक जुट्टा खुल गया। असंतुलित बस को चालक ने किसी तरह संतुलित किया। इस दौरान झटका लगने से पांच यात्रियों को गुम चोटें आईं। कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed