फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wheat will be purchased at 131 centers in the district, 9,902 farmers have registered

Bareilly News: जिले में 131 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद 9,902 किसानों ने कराया पंजीकरण

Wed, 12 Mar 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be purchased at 131 centers in the district, 9,902 farmers have registered
बरेली। गेहूं की सरकारी खरीद के लिए जिले में बनाए गए 131 केंद्रों पर कांटा-बाट और बोरे आदि के इंतजाम कर लिए गए हैं। 17 मार्च से 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद शुरू होगी। डीएम ने केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक में खेत-खलिहान तक जाकर किसानों से संपर्क करने का निर्देश दिया है। मंगलवार तक 9,902 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। बीते साल 11 मार्च तक यह आंकड़ा 4,238 था। पंजीकरण के बिना किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं बेच सकेंगे।
विज्ञापन

पिछले साल चार अप्रैल को गेहुूं की पहली तोल हुई थी। इस बार भी अप्रैल के पहले सप्ताह में तोल होने की संभावना है। बीते सीजन में 36,345 मीट्रिक टन खरीद हुई थी। इस बार शासन से लक्ष्य नहीं दिया गया है। विकास भवन में मंगलवार को हुई बैठक में डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में जो केंद्र प्रभारी 50 मीट्रिक टन खरीद नहीं कर सकेंगे, उनकी जांच कराई जाएगी कि उन्होंने रोज कितने किसानों से संपर्क किया? लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed