फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   What a complete solution, only 31 out of 335 complaints were settled

Bareilly News: ये कैसा संपूर्ण समाधान, 335 शिकायतों में से सिर्फ 31 निपटाईं

Sun, 06 Aug 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
What a complete solution, only 31 out of 335 complaints were settled
नवाबगंज। संपूर्ण समाधान के नाम पर शनिवार को एक बार फिर जन समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी दे दी गई। तहसील स्तर पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को कुल 335 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें से सिर्फ 31 का ही निस्तारण हुआ। अन्य शिकायतों का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन देकर फरियादियों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज तहसील में डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने शिकायतें सुनीं। यहां भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। कुल 75 शिकायतों में से सिर्फ पांच का ही मौके पर निस्तारण हुआ। ईध जागीर गांव के मोहल्ला प्रकाश नगर के निवासियों ने मुहर्रम पर नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने नवाबगंज थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सिजौलिया गांव की परवीन पत्नी रईस अहमद ने तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अधिवक्ता अशर्फी लाल गंगवार ने कोतवाली के सामने दुकान चलाने वाले विभु गुप्ता के ऊपर नाले पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। कुछ देर बाद विभु गुप्ता भी पहुंच गए। डीएम-एसएसपी के सामने दोनों सभागार में ही भिड़ गए। अधिकारियों ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम राजेश चंद्रा, सीओ चमन सिंह चावड़ा, तहसीलदार राम नयन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिस अधिकारी पर आरोप उसी को दे दी जांच
बरेली। फरीदपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में चौंकाने वाले मामला सामने आया। बीते दिनों सभासदों ने नगर पालिका के ईओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जांच ईओ को ही सौंप दी गई।
शनिवार को तहसील पहुंचे सभासदों ने बताया कि नगर पालिका में विकास कार्यों के नाम पर कई करोड़ की घपलेबाजी हुई है। आरोपी ईओ ने बिना बोर्ड की अनुमति के 30 लाख रुपये के सामान की खरीदारी की, लेकिन भुगतान तीन करोड़ का किया। यह घोटाला पुराने बोर्ड के विघटन और नए पालिका बोर्ड की पहली मीटिंग के बीच का है। 17 जुलाई को इसकी शिकायत कमिश्नर और डीएम से की गई थी।
एसडीएम फरीदपुर ने शिकायत की जांच नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ही दे दी है। सभासदों ने बताया कि जिस अधिकारी पर आरोप है उससे निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने जांच किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम फरीदपुर निधि डोंडवाल ने बताया कि शिकायत पर नगरपालिका के ईओ से आख्या मांगी गई है। जांच किसी अन्य अधिकारी से ही कराई जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से चार का ही मौके पर निस्तारण हुआ। ब्यूरो
----
आंवला में एक, मीरगंज में किसी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण
आंवला/मीरगंज। आंवला और मीरगंज में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान आंवला में कुल 70 शिकायतें आईं, इनमें से सिर्फ एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं, मीरगंज तहसील में आने वाली 31 शिकायतों में से एक भी मौके पर नहीं निपटी। यहां आने वाली ज्यादातर शिकायतें जमीन पर कब्जे से संबंधित थीं। संवाद

----
बकाया गन्ना मूल्य का मुद्दा उठाया
बहेड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान किसानों ने केसर चीनी मिल पर गन्ने के बकाये 170 करोड़ का भुगतान अब तक न करने का मुद्दा उठाया। पेराई सत्र समाप्त हुए इतना समय बीतने के बावजूद अब तक 170 करोड़ बकाया होने की बात पर कमिश्नर भी हतप्रभ रह गईं। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शतप्रतिशत शिकायतों का निस्तारण हो। शिकायत निस्तारित करने के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए। यहां कुल 102 शिकायतें आईं। इनमें से 21 मौके पर ही निस्तारित की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed