{"_id":"6529aada7dbaf7bac10db6e7","slug":"were-extorting-money-wearing-police-uniform-two-arrested-aonla-news-c-183-1-sbly1007-1248-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस की वर्दी पहनकर कर रहे थे वसूली, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस की वर्दी पहनकर कर रहे थे वसूली, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अलीगंज। पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठने और वसूली के आरोपी दो युवकों ने पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने अपना नाम जफर और अशफाक निवासी बिशारतगंज बताया है। कोर्ट में पेश करने के बाद वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कुंडरिया फैजुल्लापुर निवासी पवन बच्चे को दवा दिलाने के लिए पत्नी के साथ अलीगंज जा रहे थे। अलीगंज-सिरौली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित ईंट भट्टे के नजदीक दो लोगों ने हूटर लगी मोटरसाइकिल उनकी चलती बाइक के सामने लगा दी। वह गिरने से बाल-बाल बचे। दोनों ने गाड़ी के कागजात मांगे। हेलमेट न पहना होने पर चालान काटने की धमकी दी। बच्चे की बीमारी का हवाला देकर जब उन्होंने छोड़ने के लिए कहा तो आरोपी गालीगलौज करने लगे।
चालान काटने की धमकी देते हुए दो हजार रुपये मांगे। पवन ने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई। 300 रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें छोड़ा। अस्पताल से लौटते समय पवन को वह दोनों एक ठेलेवाले से झगड़ते दिखे। शक होने पर पवन ने एक परिचित होमगार्ड को इस बारे में बताया। होमगार्ड ने जब उनसे आईकार्ड दिखाने के लिए कहा तो दोनों सकपका गए। मौके पर जुटी भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि थाने ले जाने के बाद मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है।