{"_id":"5f3047d18ebc3eabe82cdaea","slug":"website-will-open-from-today-to-register-for-admission-to-avantibai-women-s-college-bareilly-news-bly415646567","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवंतीबाई महिला महाविद्यालय प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने को आज से खुलेगी वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवंतीबाई महिला महाविद्यालय प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने को आज से खुलेगी वेबसाइट
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया, छात्राओं से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क
विज्ञापन
बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त तक चलेगी। पंजीकरण महाविद्यालय की वेबसाइट पर कराए जा सकेंगे। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्राएं पंजीकरण के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट www.ggpgcvral.org पर लॉगिन कर सकती हैं। केवल वही छात्राएं पंजीकरण करा सकती हैं, जिन्होंने विश्वविद्यालय का पंजीकरण फॉर्म भरा है। महाविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। छात्राओं द्वारा गूगल फॉर्म के माध्यम से दी गई सूचना एवं विश्वविद्यालय पंजीकरण फॉर्म के आधार पर दक्षता सूची तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में आनेवाली छात्राओं को महाविद्यालय का प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा, इसकी विस्तृत सूचना महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने बताया कि छात्राएं सावधानीपूर्वक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सूचनाएं भरें।
बरेली कॉलेज की भी आज खुल जाएगी वेबसाइट
बरेली कॉलेज में भी स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 10 अगस्त से सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। 25 अगस्त को मेरिट जारी करने के साथ ही प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए सौ रुपये फीस निर्धारित की गई है। कॉलेज में 22 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे।
विज्ञापन