फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather update temperatures will cross 40 degrees in Bareilly after two days

Weather: आसमान से बरसेगी आग... लू करेगी बेहाल, बरेली में दो दिन बाद 40 डिग्री पार पहुंचेगा पारा

Mon, 12 May 2025 06:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 May 2025 06:19 AM IST
सार

बरेली में भीषण गर्मी हो रही है। रविवार को दिनभर चटक धूप खिली रही, जिससे तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया। दो दिन बाद तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
weather update temperatures will cross 40 degrees in Bareilly after two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Samvad

विस्तार

बरेली में पश्चिमी विक्षोभ थमने के बाद निकल रही चटक धूप अब गर्मी का अहसास कराने लगी है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में आसमान से आग बरसती रहा तो रात में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, करीब सप्ताह भर तक बादल मंडराने से लोगों को धूप से राहत मिली। अब पछुआ हवा का प्रवेश थमने से बादलों का जमावड़ा थम गया है। जिससे तापमान में बढ़त हो रही है। दो दिन में तापमान दो से चार डिग्री बढ़त दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन


14 मई से उष्ण लहर या लू का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है। फिलहाल तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है। रविवार को न्यूनतम पारा सामान्य स्तर पर 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 25 फीसदी गिरावट के बाद 46 फीसदी नमी दर्ज हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में लो वोल्टेज, दिन में ट्रिपिंग ने किया परेशान
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट भी शुरू हो गया है। जगह-जगह लोकल फॉल्ट के चलते होने वाली बिजली कटौती के साथ ही लो वोल्टेज और ट्रिपिंग भी परेशानी का सबब बनी हुई है। रविवार को शहर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।

शनिवार रात हरूनगला, शाहदाना और जगतपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या रही। लोकल फॉल्ट के चलते सिविल लाइंस उपकेंद्र से जुड़ीं भटनागर कॉलोनी, डॉक्टर्स कॉलोनी, जेल रोड, शराब गोदाम, सिकलापुर में दोपहर दो बजे से तीन बजे तक बिजली गुल रही।

आपूर्ति बहाल होने के बाद ट्रिपिंग ने परेशान किया। जगतपुर, दुर्गानगर व शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में लोकल फाल्ट के चलते संकट रहा। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed