फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather update difference between day and night temperatures in Bareilly is 16 degrees

UP Weather: बरेली में दिन-रात के तापमान 16 डिग्री का अंतर, बीमार हो रहे बच्चे और बुजुर्ग; रखें ख्याल

Mon, 10 Feb 2025 08:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 08:11 AM IST
सार

मौसम के अजब-गजब मिजाज देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है तो रात में ठिठुरन बरकरार है। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Weather update difference between day and night temperatures in Bareilly is 16 degrees
ओपीडी में मरीजों की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हवा की दिशा बदलने से दिन में धूप और रात में ठिठुरन बरकरार है। दिन और रात के तापमान में 16 डिग्री के अंतर से अस्पतालों में जोड़ों के दर्द, बुखार, खांसी आदि के मरीज पहुंच रहे हैं। खांसी के मरीजों को कई केंद्रों पर कफ सिरप नहीं मिला। बच्चा वार्ड में कोल्ड डायरिया से पीड़ित बच्चे भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रात का तापमान 8.5 और दिन का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि दिन और रात के तापमान में भारी अंतर होने पर जरा सी बेपरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। दिन में गुनगुनी धूप का आनंद लेने से लोग शाम को होने वाली ठंड के प्रति गंभीर नहीं होते। गर्म कपड़े हटाने से नमी युक्त हवा शरीर में जकड़न की वजह बनती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP Police: बरेली में भीड़ प्रबंधन का तरीका सीखेंगे 800 रिक्रूट, प्रशिक्षण में दिखाए जाएंगे महाकुंभ के वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, धूप के दौरान ठंडे पेय पदार्थ या फ्रिज में रखी वस्तु के सेवन से गले में संक्रमण की आशंका रहती है। बताया कि ओपीडी में निमोनिया और सांस संबंधी समस्या के चपेट में आने वाले की तादाद कम हो रही है। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेला में त्वचा रोग के लिए प्रयोग होने वाला बेंजिल बेंजोएट लोशन नहीं मिला। कई केंद्रों पर बच्चों और बड़ों के लिए कफ सिरप भी कम पड़ गया। मेडिकल स्टोर से दवा ली।

मेडिकल ट्रीटमेंट समेत 12 मरीज हायर सेंटर रेफर
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक रविवार को 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित हुआ। 3,640 मरीजों को डॉक्टरों ने देखा। इनमें इलाज को पहुंचे सात सौ बच्चों में ज्यादातर कोल्ड डायरिया के चपेट में रहे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि धूप में बच्चे बगैर हल्के गर्म कपड़े पहने खेल रहे हैं। खानपान में बेपरवाही से कोल्ड डायरिया से जुकाम, बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आठ मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया। कोल्ड डायरिया के दो बच्चे और दो मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed