फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather news waterlogging and crops damaged due to heavy rains in Bareilly

बरेली में मूसलाधार बारिश: जलभराव से शहर का बुरा हाल, पॉश कॉलोनियों के घरों में भी भरा पानी; फसलों को नुकसान

Sun, 17 Sep 2023 11:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 11:51 AM IST
सार

Weather News: बरेली में एक बार फिर बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार सुबह शहर से देहात तक मूसलाधार बारिश हुई। शहर में जहां जलभराव से लोग जूझते दिखे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल गिर गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
weather news waterlogging and crops damaged due to heavy rains in Bareilly
शहर में जलभराव, ग्रामीण इलाकों में फसल गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रविवार की सुबह बारिश ने लोगों की नींद उड़ा दी। करीब तीन घंटे तक गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शहर की सड़कें नहरों में तब्दील हो गईं। पार्क का हाल तालाब जैसा हो गया। पॉश कॉलोनियों के घरों में भी बारिश का पानी भर गया। बिजली कड़कने की आवाज से लोगों की नींद टूटी तो ड्राइंग रूम में पानी देख हैरान रह गए। ग्रामीण क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश होने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी तेज बारिश की संभावना जताई है। खराब मौसम को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन


शनिवार को दोपहर कुछ इलाकों में रिमझिम तो कहीं बूंदाबांदी की स्थिति रही। हालांकि, घने बादल मंडराने से तपिश से लोगों को निजात मिली। दोपहर दो बजे फिर हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान दो डिग्री तक गिरावट के बाद सामान्य स्तर पर 32.7 डिगी सेल्सियस दर्ज हुआ। रातभर बादल छाए रहे। बिजली कड़कती रही। रविवार तड़के करीब पांच बजे गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो सुबह आठ बजे तक जारी रही। बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों की बिजली कट गई। 

विज्ञापन

weather news waterlogging and crops damaged due to heavy rains in Bareilly
पॉश कॉलोनी के घर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

महेंद्र नगर में जलभराव 

शहर के महेंद्र नगर फेस वन में बारिश से बुरा हाल हो गया। मूसलाधार बारिश से नाली और गली का पानी लोगों के घरों में घुस गया। कॉलोनी के प्रमोद, कामू, लकी, राजेश, जसपाल, रामदीन ,गौतम, सुनील, देवराज, सर्वेश गंगवार , रामपाल फौजी, ओमप्रकाश आर्य, शिवराज सिंह आदि लोगों के घरों में पानी भर गया। सुबह सुबह लोग घरों से पानी निकालने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। पॉश कॉलोनी रामपुर गार्डन में भी जलभराव हो गया। यहां कई घरों के अंदर तक पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। शहर के सुभाषनगर में तो स्थिति बद से बदतर हो गई। 

weather news waterlogging and crops damaged due to heavy rains in Bareilly
बारिश से धान की फसल गिरी - फोटो : अमर उजाला

बारिश में धान की फसल गिरी

शाही क्षेत्र में शनिवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी। कुलछा गांव में बारिश के दौरान एक घर गिरने की सूचना है। फतेहगंज पूर्वी, फतेहगंज पश्चिमी, सिरौली, फरीदपुर, बिशारतगंज समेत जिलेभर में भारी बारिश हुई है। शाही क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल गिर गई है। सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। आंवला नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातः 7:30 बजे से हुई तेज बारिश करीब 9:00 बजे रुकी। किसानों ने बताया कि अभी तक खेतों में कोई भी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन अगर तेज हवाएं चली और इसी प्रकार बरसात आगे भी हुई तो फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed