फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Job Fair Held in Bareilly Mother and Daughter Also Arrive in Search of Employment

बरेली में लगा रोजगार मेला: कम सैलरी और दूरी ज्यादा, अभ्यर्थी हुए निराश; नौकरी की खोज में मां-बेटी भी पहुंचीं

Sat, 28 Mar 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 28 Mar 2026 01:51 AM IST
सार

बरेली कॉलेज में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसमें आधे से कम अभ्यर्थी पहुंचे। उनमें भी कई अभ्यर्थियों को कम सैलरी और अधिक दूरी ने निराश किया। 

विज्ञापन
Job Fair Held in Bareilly Mother and Daughter Also Arrive in Search of Employment
रोजगार मेले में पहुंचे अभ्यर्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेला रामनवमी की छुट्टी और खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय व बरेली कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मंडल स्तरीय रोजगार मेले में आठ हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य था, लेकिन सिर्फ 3,245 प्रतिभागियों ने ही पंजीकरण कराया। इनमें से 1,477 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया।

विज्ञापन

 
रोजगार मेले में टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल क्षेत्र की लगभग 55 कंपनियां आईं। मेले में आए युवाओं ने कहा कि दस हजार से 18 हजार तक की नौकरी दिल्ली एनसीआर में दी जा रही है। इस वजह से बरेली में ही अच्छी सैलरी की उम्मीद लेकर पहुंचे युवा निराश हुए। कुछ को अधिक उम्र की वजह से नौकरी नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


कंसल्टेंसी कंपनियों ने युवाओं को नौकरी के बदले एक निश्चित फीस देने की बात कही। मीरगंज से आए अजय ने बताया कि अभी मैं सोलर पैनल सिस्टम का काम करता हूं। 25-30 हजार रुपये कमाता हूं। यहां मेरे लिए पैकेज कम है। 12 हजार की सैलरी में दिल्ली-एनसीआर में गुजारा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी की खोज में पहुंचीं मां-बेटी
पवन विहार की अंजलि व उनकी मां अंजु भी नौकरी की तलाश में रोजगार मेले में पहुंची। अंजलि ने बताया कि वह आईटीआई पास कर चुकी हैं। नौकरी के लिए दो कंपनियों में आवेदन किया है। अंजु ने बताया कि महंगाई के जमाने में सभी का नौकरी करना आवश्यक है। पति शिक्षक हैं। मैं भी पहले पढ़ाती थी, लेकिन नौकरी छोड़नी पड़ी। अब दोबारा नौकरी करना चाहती हूं। ऑफिस जॉब में ही आवेदन कर रही हूं।

21 युवक-युवतियों को बांटे नियुक्तिपत्र
रोजगार मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने किया। नियुक्तिपत्र वितरण समारोह में पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बीजेपी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना भी पहुंचे। 

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार अपनाकर नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया। 21 युवक-युवतियों को नियुक्तिपत्र दिए गए। इस दौरान सहायक निदेशक सेवायोजन गौतम घोष, कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सुदेश सिंह, प्रो. नीलम गुप्ता, प्रो. क्षमा द्विवेदी, प्रो. रेनू चौधरी, प्रो. नमिता यादव, डॉ.जसपाल सिंह, डॉ. अंकुर श्रीवास्तव व प्लेसमेंट सेल प्रभारी राजीव यादव उपस्थित रहे। 

अभ्यर्थी बोले- सैलरी संतोषजनक नहीं
मैंने एएनएम के लिए आवेदन किया है। सात हजार रुपये प्रतिमाह की सैलेरी बता रहे हैं जो संतोषजनक नहीं है। - चेतना, चनेहटा
मैं पीजी कर रही हूं। अब तक जॉब नहीं मिली है। यहां हेल्थ केयर व एचआर की जॉब प्रोफाइल समझ में आई। - अंशु, बरेली
मैं शिक्षक हूं। 25 हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है। मुझे स्विच करना है, इसलिए मैंने अपना रिज्यूम दिया। - आकाश, पीलीभीत
इसी साल 12वीं पास की है। यहां मैंने अकाउंट मैनेजर के लिए आवेदन किया है। जॉब कहां मिलेगी, पता नहीं। - हिमांशी, वीर सावरकर नगर

नौकरी कर रहे युवक को भी दिलाया नियुक्तिपत्र
रोजगार मेले में चयनित युवाओं को दोपहर एक बजे नियुक्ति पत्र दिए जाने थे। बीएल एग्रो कंपनी में चयन के लिए एक युवक नागवेंद्र सिंह को नियुक्तिपत्र दिया गया। नागवेंद्र ने बताया कि उसका चयन रोजगार मेले में नहीं हुआ है। वह दो माह पहले से ही कंपनी में कार्य कर रहा है। कंपनी के काउंटर पर भी कोई सदस्य बैठा नहीं दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed