{"_id":"667e0dba2ccb7acaf307b815","slug":"weather-forecast-today-heavy-rain-expected-in-bareilly-till-july-1-2024-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly Weather: 24 घंटे में 31 मिमी बरसा पानी, एक जुलाई तक भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Weather: 24 घंटे में 31 मिमी बरसा पानी, एक जुलाई तक भारी बारिश के आसार
Fri, 28 Jun 2024 06:43 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Jun 2024 06:43 AM IST
सार
बरेली में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने एक जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
बारिश में छाता लगाकर जाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दो दिनों से हो रही बारिश से चार माह बाद नमी का स्तर सौ फीसदी जा पहुंचा। बृहस्पतिवार सुबह तीन घंटे तक बारिश का दौर जारी रहा। बीते 24 घंटे में 31 मिमी बारिश दर्ज हुई। शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। इधर, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से घुमड़ रहे काले घने बादल आठ बजे बरस पड़े। सुबह 11 बजे तक रिमझिम, मध्यम और तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे हवा में नमी का स्तर सौ फीसदी तक जा पहुंचा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक इस वर्ष फरवरी में सौ फीसदी नमी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
मार्च में नमी का औसत 50 से 80 के बीच, अप्रैल में 40 से 60 के बीच, मई में 17 से 35 और जून की 22 तारीख तक 17 से 30 फीसदी के बीच रहा। मानसून हावी होने के साथ हवा में नमी का स्तर बढ़ता गया और बृहस्पतिवार को यह सौ फीसदी जा पहुंचा।
विज्ञापन
एक जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में एक जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक परिस्थितियां मानसून के अनुकूल होने की वजह से तेज हवा चलने, गरज के साथ भारी बारिश होने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दीवार गिरने से दो लोगों की मौत
शहर में बुधवार की रात व बृहस्पतिवार को दिन में करीब 31 मिमी बारिश हुई। इससे शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। करीब ढाई लाख लोगों ने परेशानी झेली। वहींए अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव हाफिजगंज में बारिश के दौरान निर्माणाधीन दीवार गिरने से पूर्व प्रधान रामदास की पत्नी रुकमा देवी (41) और परिवार के ही दयाराम (45) की मौत हो गई।