{"_id":"63cf79659be2d977ad0476a4","slug":"weather-changed-with-rain-in-bareilly-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: रिमझिम बारिश से भीगी बरेली, मैदान का बदला मौसम, जानिए दो दिनों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today: रिमझिम बारिश से भीगी बरेली, मैदान का बदला मौसम, जानिए दो दिनों का हाल
Tue, 24 Jan 2023 11:53 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:53 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 जनवरी को बरेली समेत प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। शाहजहांपुर और बदायूं के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
बारिश से बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में मौसम का मिजाज का बदल गया है। मौसम के बदले तेवर से सोमवार देर रात से ही शहर में हल्की बारिश शुरू हो गई। मंगलवार सुबह 10 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। वहीं, आसपास के जिलों में भी बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। शाहजहांपुर और बदायूं के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 29 जनवरी तक गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी ने बताया कि आने वाले दो दिनों में बारिश की रफ्तार और इसका दायरा भी बढ़ सकता है। इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। बरेली में सोमवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन