फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather change due to rain and thunderstorm in bareilly

Weather: बरेली समेत आसपास के जिलों में तेज हवा संग बारिश, गर्मी से मिली राहत; अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 11 May 2024 10:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2024 10:07 AM IST
सार

बरेली में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए शनिवार की सुबह राहत लेकर आई। तड़के चार बजे से ही बादल छाने लगे। हवा चलने लगी। सुबह करीब साढ़े छह बजे बारिश शुरू हो गई। पीलीभीत-शाहजहांपुर समेत आसपास के जिलों में भी बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।  

विज्ञापन
weather change due to rain and thunderstorm in bareilly
बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम ने करवट ली। शनिवार सुबह-सुबह पहले तेज हवा चली, फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। पीलीभीत और लखीमपुर खीरी जिले में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने तीन दिन तक धूल भरी आंधी के साथ बादल उमड़ने व बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


बीते तीन-चार दिनों से भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। शनिवार की सुबह राहत लेकर आई। तड़के चार बजे से ही बादल छाने लगे। हवा चलने लगी। सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। मीरगंज, सेंथल, देवरनियां, हाफिजगंज, भोजीपुरा समेत जिलेभर में तेज बारिश हुई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कें पर चलना मुश्किल हो गया। पानी भरने से सड़कें दलदल में बदल गई। कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। बारिश और तेज हवा के कारण कई इलाकों में बिजली भी गुल रही।  
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी में भी हुई बारिश 
लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार सुबह से बादल छाए। करीब साढ़े आठ बजे के समय एकाएक तेज आंधी चलने लगी। धूल उड़ने के साथ तेज हवा चली तो बिजली गुल हो गई। सड़कों पर लोग जहां थे वहीं रुक गए। इसके बाद तेज हवा संग बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश में बिजली गुल होने से दिक्कत भी हुई। कमोवेश पीलीभीत जिले में भी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम 
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिन तक मौसम में बदलाव की आशंका है। इसी क्रम में बरेली के साथ ही पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर खीरी भी प्रभावित होंगे। इन जिलों में यलो अलर्ट के तहत मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ ही आंधी आने की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार को जारी अनुमान के अनुसार बदायूं व शाहजहांपुर को सिर्फ 12 से 13 तारीख में इससे राहत मिल सकती है। बाकी जिलों में आंधी संग बादल उमड़ने, बिजली गिरने और छिटपुट बारिश होने की आशंका रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed