फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather became pleasant due to rain throughout the day, Meteorological Department issued yellow alert

दिनभर बारिश से मौसम हुआ सुहाना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Fri, 17 Sep 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain throughout the day, Meteorological Department issued yellow alert
बरेली में हुई बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। सितंबर में बारिश को तरस रहे लोगों पर बृहस्पतिवार को बादल जम कर मेहरबान हुए। पूरे दिन रूक-रूक कर हुई बारिश से गर्मी से निजात मिली। शहर में सुबह से ही शुरू हुई रिमझिम बारिश रात तक जारी रही। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए आने वाले कुछ दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

आधा सिंतबर बीत जाने के बावजूद जिले में इस बार सिर्फ एक दिन कुछ घंटे के लिए बारिश हुई। अब जाकर बारिश की कमी का यह सिलसिला खत्म हुआ। बुधवार रात से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को 11 बजे तक कई बार हल्की बूंदाबांदी हुई। 12 बजे बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर रात तक जारी रहा। इस बीच कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। दिनभर हुई बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री गिरकर 27.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ऐलो अलर्ट जारी करते हुए 22 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने के अलर्ट ने किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी हैं। किसान धान की फसल गिरने की आशंका से डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed